Advertisement

अगले साल दिल्ली में नहीं आयोजित होगी सेना दिवस परेड, सरकार ने माना पूरे देश में फैले समारोह

हर साल 15 जनवरी को होने वाली आर्मी डे परेड करियप्पा परेड ग्राउंड में होती थी, लेकिन इस साल इसे पुणे में सेना के दक्षिणी कमान के मुख्यालय में शिफ्ट किया जाएगा. दरअसल सरकार का मानना है कि इस जश्न को देशभर में फैलना चाहिए.

आर्मी डे परेड
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:49 AM IST
  • पुणे में हो सकती है परेड
  • करियप्पा परेड ग्राउंड में होती थी परेड

हर साल 15 जनवरी को आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड नई दिल्ली में होती है, लेकिन इस भारतीय सेना ने इसे नई दिल्ली से बाहर शिफ्ट कर दिया है. दरअसल सूत्र की मानें तो सरकार को लगता है कि सेना दिवस समारोह पूरे देश में फैलाया जाना चाहिए. इसी कारण इस बार इसे दिल्ली से बाहर आयोजित किया जाएगा. ऐसे में सवाल ये उठता है कि अगर दिल्ली नहीं तो फिर कहां?

पुणे में हो सकती है परेड
खबरों की मानें तो अगले साल की परेड भारतीय सेना के दक्षिणी कमान क्षेत्र में होने की संभावना है. भारतीय सेना की दक्षिणी कमान का मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में है. जाहिर है कि आने वाले 15 जनवरी, 2023 को सेना दिवस परेड पुणे में होगी. 

क्यों मनाया जाता है भारतीय सेना दिवस
सेना दिवस हर साल उस दिन मनाया जाता है जब देश को आजादी मिलने के बाद भारत का पहला कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया था. लेफ्टिनेंट जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) केएम करियप्पा ने 15 जनवरी, 1949 को अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ का स्थान लिया.

करियप्पा परेड ग्राउंड में होती थी परेड
सेना दिवस परेड दिल्ली छावनी के करियप्पा परेड मैदान में आयोजित की जाती है. भारतीय वायु सेना (IAF) ने भी इस साल दिल्ली के पास हिंडन एयर बेस से चंडीगढ़ के लिए अपना वार्षिक फ्लाई-पास्ट और परेड निकाला.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement