कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक की महारैली में आज दिल्ली के रामलीला मैदान में है. महारैली दिल्ली के आउटर सर्कल पर स्थित मिंटो रोड जंक्शन से शुरू होगा और अजमेरी गेट के रास्ते जवाहरलाल नेहरू मार्ग होते हुए रामलीला मैदान तक जाएगा.
इस महारैली में अखिलेश यादव, ममता बनर्जी सहित तमाम विपक्षी दलों के नेता शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. 23 पार्टियों के नेता इस महारैली में शामिल हो रहे हैं. कांग्रेस और विपक्षी दलों ने रैली में 10 लाख लोगों के जुटने की बात कही है, जबकि बीजेपी ने इसे राहुल गांधी की री-लॉन्चिंग की कोशिश बताया है, वहीं, दिल्ली बीजेपी की ने रैली पर निशाना साधते हुए इसे 'ठगों का मेला' करार दिया है. आपको मालूम हो कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ आयोजित इस रैली में विपक्षी दल अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में हैं.
राहुल गांधी ने किया Tweet
महारैली से पहले राहुल गांधी ने Tweet किया है. उन्होंने लिखा है- दिल्ली, तैयार हो जाओ! वोट बचाओ, देश बचाओ। कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं। या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं - मगर, आना ज़रूर है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा है कि रैली में व्यापारियों को नुकसान नहीं होगा. बीजेपी डरी हुई है इसलिए अफवाह फैला रही है. लोग रैली में शामिल हों, और थोड़ी खरीददारी करें, जिससे व्यापारियों की मदद हो सके.
23 पार्टियों के नेता हो रहे हैं शामिल
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन में अखिलेश, ममता समेत 23 पार्टियों के नेता हो शामिल हो रहे हैं. सभी नेता रामलीला मैदान के लिए रवाना हो गए हैं. जहां चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष अपनी आवाज बुलंद करेगा. यहां 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया गया है. रविवार सुबह रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ बड़ी रैली में शामिल होने के लिए कई वामपंथी दलों के समर्थक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे. पार्टी के कार्यकर्ता झंडे और बैनर लेकर स्टेशन के बाहर जमा हुए, ताकि वे रैली स्थल जा रहे लोगों के साथ जा सकें. दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइडरी जारी की है.