Advertisement

45 Years Age Gap Love Story: रील बनाते-बनाते दिल दे बैठी 30 साल की रीना, 75 वर्षीय राम सगर संग इंगेजमेंट का वीडियो वायरल, अब नवरात्रि बाद करेंगी शादी

30 साल की ब्लॉगर रीना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल होने के पीछे बेहद ही अनोखी प्रेम कहानी है. दरअसल रीना अपने से 45 साल बड़े व्यक्ति से शादी करने जा रही हैं. उनकी 75 साल के राम सगर से इंगेजमेंट भी हो चुकी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं रीना ने बताया कि उम्र को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है और वह खुश है. इतना ही नहीं, बल्कि एक साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी. बाद में दोनों में प्यार हो गया और अब वह शादी करने वाले हैं. उनके प्यार की यही अनोखी कहानी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

30 साल की दुल्हन और 75 साल का दूल्हा
सूर्य प्रकाश शर्मा
  • औरैया,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST

कहते हैं कि प्यार उम्र देखकर नहीं होता. उत्तर प्रदेश के औरैया में इन दिनों ऐसी ही एक प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां 30 साल की ब्लॉगर रीना 75 साल के राम सगर से शादी करने जा रही हैं. दोनों की उम्र में करीब 45 साल का अंतर है. रीना और राम सगर की इंगेजमेंट भी करीब 6 दिन पहले हो चुकी है. इसके बाद उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. दोनों ने शादी करने का फैसला किया है. उनके लिए उम्र कोई मायने नहीं रखता और दोनों साथ में खुश हैं. 

सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय हुई थी मुलाकात
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, रीना सोशल मीडिया के लिए वीडियो और रील बनाती थीं. इसी दौरान करीब एक साल पहले उनकी मुलाकात 75 साल के राम सगर से हुई. पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. इसके बाद रीना ने राम सगर के साथ शादी करने का फैसला लिया. हालांकि उनका ये फैसला उनके कई फॉलोवर्स को हैरान भी कर रहा. वहीं कुछ लोग इसे उचित बता रहे. दोनों के रिश्ते में उम्र का बड़ा अंतर होने के बावजूद रीना का कहना है कि उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है. वह इस रिश्ते से खुश हैं और राम सगर के साथ शादी करना चाहती हैं.

रीना बोलीं- उम्र से कोई एतराज नहीं, हम खुश हैं
रीना ने अपने रिश्ते को लेकर साफ कहा कि उन्हें उम्र के अंतर से कोई फर्क नहीं पड़ता. उनका कहना है कि वह खुश हैं और दोनों ने शादी से पहले इंगेजमेंट कर ली है. रीना के मुताबिक, उनके लिए उम्र से ज्यादा मायने एक-दूसरे के साथ रहने और रिश्ते को आगे बढ़ाना है. इसलिए रीना और राम सगर की इंगेजमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद से ही यह मामला चर्चा में है. लोग उनकी उम्र के अंतर और शादी के फैसले को लेकर बात कर रहे हैं.

नवरात्रि के बाद तय होगी शादी की तारीख
रीना ने बताया कि दोनों की इंगेजमेंट हो चुकी है, लेकिन अभी शादी की तारीख परिवार वालों की तरफ से तय नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि नवरात्रि के बाद शादी की तारीख फाइनल की जाएगी. इसके बाद दोनों शादी करेंगे. फिलहाल, रीना और राम सगर की प्रेम कहानी और उनकी इंगेजमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement