कारपेंटर ने कबाड़ से बनाई Rolls-Royce जैसी विंटेज कार, हुनर से जीता लोगों का दिल

पेशे से कारपेंटर सलमान ने कबाड़ के सामान और सीमित संसाधनों का इस्तेमाल कर एक ऐसी विंटेज कार तैयार की है, जो दिखने में बिल्कुल Rolls-Royce की क्लासिक कार जैसी नजर आती है.

Azamgarh Rolls-Royce Model
gnttv.com
  • आजमगढ़ ,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:06 PM IST

आजमगढ़ जिले के तरवा क्षेत्र से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां एक युवा कारीगर ने अपनी मेहनत और हुनर से ऐसा कर दिखाया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. पेशे से कारपेंटर सलमान ने कबाड़ के सामान और सीमित संसाधनों का इस्तेमाल कर एक ऐसी विंटेज कार तैयार की है, जो दिखने में बिल्कुल Rolls-Royce की क्लासिक कार जैसी नजर आती है.

सलमान की यह अनोखी कार इलाके में आकर्षण का केंद्र बन गई है. जहां असली विंटेज कारें करोड़ों रुपये में आती हैं, वहीं सलमान ने उसी लुक और स्टाइल को बेहद कम लागत में तैयार कर दिया. अब आम लोग भी शादी-विवाह या अन्य खास मौकों पर इस ‘रॉयल’ कार का आनंद ले पा रहे हैं. यह पहल खास तौर पर उन लोगों के लिए खुशी का कारण बनी है, जो महंगी गाड़ियों का सपना देखते हैं.

कबाड़ से तैयार किया अनोखा मॉडल
इस विंटेज कार को बनाने के लिए सलमान ने देश के अलग-अलग हिस्सों से कबाड़ के पुर्जे इकट्ठा किए. फिर अपनी कारीगरी और सूझ-बूझ से उन बेकार समझे जाने वाले सामान को एक शानदार कार का रूप दे दिया. उनकी यह कोशिश न केवल उनकी प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि सीमित संसाधनों में भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं.

पहले भी कर चुके हैं अनोखे प्रयोग
यह पहली बार नहीं है जब सलमान ने अपने हुनर से लोगों को चौंकाया हो. इससे पहले भी वह एक छोटी कार को हेलीकॉप्टर के रूप में बदलकर चर्चा में आ चुके हैं. उनके इन प्रयोगों ने उन्हें इलाके में एक अलग पहचान दिलाई है और लोग उनकी रचनात्मकता की सराहना कर रहे हैं. सलमान का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ एक कार बनाना नहीं, बल्कि अपनी इनोवेटिव सोच के जरिए समाज में नई पहचान बनाना है. वह आगे भी ऐसे ही नए प्रयोग करते रहना चाहते हैं, ताकि युवाओं को प्रेरणा मिल सके और वे भी अपने हुनर पर विश्वास करें.

रिपोर्टर: राजीव कुमार

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED