Advertisement

बारात में डांस कर रही महिलाओं को कहा था चुड़ैल जैसी नाचने वाली...बुरी तरह फंसा मुस्लिम युवक

वीडियो सामने आने के बाद पुरे मामले में हिंदू संगठन की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है जिसके बाद बरेली के थाना इज्जत नगर में युवक के खिलाफ मुकदमा हो गया है.

शादी में डांस कर रहीं हिंदू महिलाओं को लेकर की गंदी बात
gnttv.com
  • बरेली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मुस्लिम युवक हसन खान ने बारात में नाच रही हिंदू महिलाओं पर गलत कमेंट कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था, अब इस मामले में युवक पर मुकदमा दर्ज हो गया है.

कार में बैठकर बनाया वीडियो, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले एक बारात गुजर रही थी, जिसमें महिलाएं और लड़कियां डांस कर रही थीं. उसी दौरान कार में बैठे युवक ने उनका वीडियो बनाया और बोलने लगा- यह देखो  इनको कोई तमीज ही नहीं है.. ऐसे नाच रही है जैसे चुड़ैल नाचती हैं, कमबख्त मारी है, जीना हराम कर देती हैं ये लोग.

खुद को पुलिसकर्मी बताने का भी किया प्रयास
वीडियो में आरोपी खुद को पुलिस से जुड़ा बताने की कोशिश करता दिख रहा है. हालांकि जांच में सामने आया कि वह न तो पुलिस में है और न ही किसी सरकारी सेवा में कार्यरत है. पुलिस के मुताबिक, युवक कभी-कभी शांति समिति की बैठकों में थाने आता-जाता था, जिससे उसकी कुछ पहचान बन गई थी. कई बार वह पुलिस का लोगो लगी जैकेट पहनकर भी देखा गया.

शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई
वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की. इसके बाद थाना इज्जत नगर में आरोपी के खिलाफ महिलाओं से अभद्रता और लोक सेवक का छद्म रूप धारण करने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया. पुलिस अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए.

आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी
पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग सोशल मीडिया पर भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

-कृष्ण गोपाल राज की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement