Advertisement

15 घंटे में 195 गीत...भारती डुंबरे ने नॉनस्टॉप सिंगिंग से रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने का सफल प्रयास

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर में एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड बना है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. 56 वर्षीय भारती डुंबरे ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर लगातार 15 घंटे तक 195 हिंदी गीत गाकर एक नया इतिहास रच दिया.

Chandrapur non stop singing
gnttv.com
  • चंद्रपुर,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर में एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड बना है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. 56 वर्षीय भारती डुंबरे ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर लगातार 15 घंटे तक 195 हिंदी गीत गाकर एक नया इतिहास रच दिया. उनका यह अद्भुत प्रदर्शन अब इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होने की ओर बढ़ रहा है.

यह कार्यक्रम बल्लारपुर के गोंडराजे बल्लारशाह नाट्यगृह में हुआ. सुबह 8 बजे शुरू हुआ यह कार्यक्रम रात 11 बजे तक चला. इस दौरान भारती ने लगातार गाने गाए. इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के नियमों के अनुसार, उन्हें हर 3 घंटे के बाद 10 मिनट का आराम मिला. रिकॉर्ड बनाने के लिए 170 गानों का लक्ष्य था, लेकिन भारती ने 195 गाने गाकर इसे पार कर दिया.

कार्यक्रम में एक गजेटेड ऑफिसर मौजूद था, जो सभी नियमों पर नजर रख रहा था. पूरे कार्यक्रम की लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई. अब ये सभी सबूत इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स को भेज दिए गए हैं और जल्द ही रिकॉर्ड की आधिकारिक घोषणा हो सकती है.

कौन है भारती डुंबरे
भारती डुंबरे पिछले 40 सालों से संगीत से जुड़ी हैं. वे एक अच्छी गायिका होने के साथ-साथ संगीत सिखाती भी हैं. उन्हें रंगोली और फैशन डिजाइनिंग का भी शौक है. यह कार्यक्रम वुमन्स पावर मल्टीपर्पज ऑर्गनाइजेशन और स्वर भारती संगीत विद्यालय ने मिलकर आयोजित किया था.

भारती का कहना है कि उनका सपना था कि वे India Book of Records में अपना और अपने शहर का नाम दर्ज करें और उन्होंने यह कर दिखाया. उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और जिद्द के आगे कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता. यह उपलब्धि न सिर्फ भारती डुंबरे के लिए, बल्कि पूरे बल्लारपुर और चंद्रपुर जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है. उनकी आवाज और समर्पण ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि सच्चा जुनून ही असली पहचान बनाता है.

रिपोर्टर: विकास राजुरकर

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement