scorecardresearch

बिना हीट के बाल हो जाएंगे स्ट्रेट, बस अपना लें ये 5 आसान घरेलू उपाय...

क्या जानते हैं कि, आप घर पर ही कुछ आसान उपायों से बालों को बिना नुकसान पहुंचाए सीधा और चमकदार बना सकते हैं? चलिए आपको बताते हैं ऐसे 5 प्रभावी तरीकों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों को नेचुरली स्ट्रेट कर सकते हैं.

straighten your hair naturally straighten your hair naturally

आजकल लोग बालों को स्ट्रेट करने के लिए रोजाना फ्लैट आयरन और ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन लगातार हीट से बाल कमजोर, रूखे और टूटने लगते हैं. लेकिन क्या जानते हैं कि, आप घर पर ही कुछ आसान उपायों से बालों को बिना नुकसान पहुंचाए सीधा और चमकदार बना सकते हैं? चलिए आपको बताते हैं ऐसे 5 प्रभावी तरीकों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों को नेचुरली स्ट्रेट कर सकते हैं.

हेयर रैपिंग
गीले बालों को चौड़े दांतों वाली कंघी से सुलझाएं. फिर बीच से पार्टिंग करके बालों को सिर के चारों ओर कसकर लपेटें. बॉबी पिन से लगाकर सिल्क स्कार्फ से ढक दें. इसे रात भर रखें, सुबह बाल स्मूद और फ्रिज फ्री होंगे.

नेचुरल स्ट्रेटनिंग मास्क
नारियल दूध और नींबू जैसे प्राकृतिक तत्व बालों को नरम बनाते हैं. एक कप नारियल दूध में दो चम्मच नींबू रस मिलाएं और फ्रिज में आधा घंटा रखें. गीले बालों पर लगाकर 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें. इसे हफ्ते में एक बार करें.

ब्रश करते हुए सुखाना
बाल धोने के बाद हल्के से सुखाएं. फिर हर 5 मिनट में बालों को कंघी से सीधा करते रहें. जड़ों से पकड़कर नीचे की ओर खींचते हुए ब्रश करें. पूरी तरह सूखने तक यह प्रक्रिया दोहराएं. यह समय लेता है लेकिन बिना हीट बाल सीधे होते हैं.

लीव इन कंडीशनर और सीरम
केरेटिन या आर्गन ऑयल वाले सीरम बालों की फ्रिज कम करते हैं. इसे गीले बालों पर हल्के से लगाकर कंघी करें. यह बालों को नेचुरल रूप से रिलैक्स करके स्मूद बनाता है. इसके नियमित उपयोग से बाल ज्यादा सॉफ्ट और मैनेजेबल दिखते हैं.

कूल एयर ड्रायर का उपयोग
अगर ड्रायर जरूरी हो तो गर्म हवा की बजाय ठंडी हवा चुनें. राउंड ब्रश से बालों को आकार देते हुए सुखाएं. यह तरीका धीरे काम करता है लेकिन बालों को नुकसान नहीं पहुंचाता. साथ में स्मूदिंग सीरम बेहतर रिजल्ट देता है.
 

ये भी पढ़ें: