Begusarai sex racket busted (Photo: Representational )
Begusarai sex racket busted (Photo: Representational )
बेगूसराय में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार रैकेट का खुलासा करते हुए होटल में छापेमारी की, जहां पश्चिम बंगाल की एक 25 वर्षीय महिला को ग्राहक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. इस कार्रवाई में ग्राहक और होटल स्टाफ को भी गिरफ्तार किया गया है. मामला नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित होटल गणपति का है.
होटल में चल रही थी अवैध गतिविधियां
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में बिना रजिस्टर एंट्री के बाहर से महिलाओं को बुलाकर अवैध गतिविधियां कराई जा रही हैं. इसके बाद सदर एसडीओ अनिल कुमार और डीएसपी आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम ने होटल के करीब 20 कमरों की तलाशी ली. छापेमारी के दौरान एक महिला को पटना निवासी ग्राहक विक्की कुमार के साथ पकड़ा गया.
महिला, ग्राहक और होटल स्टाफ को हिरासत में लिया गया
जांच में सामने आया कि होटल के रजिस्टर में कई लोगों की एंट्री ही नहीं थी, जिससे अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई. पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की. इसके बाद महिला, ग्राहक और होटल स्टाफ को हिरासत में लिया गया.
पूछताछ में महिला ने चौंकाने वाले खुलासे किए. उसने बताया कि उसकी पहली शादी पश्चिम बंगाल में हुई थी और एक बेटा भी है, लेकिन महंगे शौक पूरे न होने के कारण उसने पति को छोड़ दिया. बाद में पटना के एक युवक राहुल के साथ दूसरी शादी की, लेकिन उसकी कम आय भी महिला की जरूरतों के लिए पर्याप्त नहीं थी.
एक साल से बन गई कॉल गर्ल
नौकरी की तलाश के दौरान महिला सोशल मीडिया के जरिए एक अन्य महिला के संपर्क में आई. पहले उसे महंगे गिफ्ट और मोबाइल दिए गए, फिर धीरे-धीरे उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया. महिला ने स्वीकार किया कि वह पिछले एक साल से कॉल गर्ल के रूप में काम कर रही थी और ग्राहकों की डिमांड पर अन्य लड़कियों की सप्लाई भी करती थी. पुलिस को महिला के मोबाइल से कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें व्हाट्सएप पर दर्जनों लड़कियों की तस्वीरें शामिल हैं. इससे एक संगठित नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है.
पुलिस के अनुसार, इस मामले में मानव तस्करी और देह व्यापार से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, जिसमें 7 से 10 साल तक की सजा हो सकती है.
-सौरभ कुमार की रिपोर्ट