Advertisement

बिहार में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 6 जनवरी में राज्य में लगेगा नाइट कर्फ्यू

बिहार में 6 जनवरी से 12 जनवरी तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. जिसमें आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें रात 8 बजे तक ही खुली रहेंगी. इसके अलावा सभी पूजा स्थल श्रद्धालुओं के लिए अगले आदेश तक बंद रहेंगे.

6 जनवरी में बिहार में लगेगा नाइट कर्फ्यू
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:53 PM IST
  • रात 8 बजे से शुरू होगा कर्फ्यू
  • बंद रहेंगे सिनेमा हॉल और क्लब

कोरोना की तीसरी लहर आम जनता के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. इसी के मद्देनजर बिहार में भी अब नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है. कोरोना वायरस को लेकर आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में ये फैसला लिया गया है कि रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगेगा.

रात 8 बजे से शुरू होगा कर्फ्यू 
फिलहाल ये नाइट कर्फ्यू 6 जनवरी से 21 जनवरी तक के लिए होगा. जिसमें आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें रात 8 बजे तक ही खुली रहेंगी. इसके अलावा सभी पूजा स्थल श्रद्धालुओं के लिए अगले आदेश तक बंद रहेंगे.

बंद रहेंगे सिनेमा हॉल और क्लब 
इसके अलावा मनोरंजन के साधन जैसे कि सिनेमा हॉल, जिम, पार्क, क्लब, स्टेडियम और स्विमिंग पूल पूरी तरीके से बंद रहेंगे. वहीं रेस्टोरेंट्स और ढाबे 50 फीसदी कैपेसिटी के साथ ही खुलेंगे. शादी विवाह में अधिकतम 50 व्यक्ति और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 व्यक्तियों के ही शामिल होने की अनुमति दी गई है. वहीं सभी राजनीतिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों में अधिकतम 50 व्यक्ति की अनुमति दी गई है. 

50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे स्कूल
वहीं अगर शिक्षा संस्थानों की बात की जाए तो कक्षा 9-12 की तक के स्कूल और कॉलेज केवल 50 फीसदी उपस्थिति के साथ ही खुलेंगे. हालांकि प्राइमरी से लेकर आठवीं तक सभी क्लास ऑनलाइन चलेंगे. उसी जगह सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय 50 फीसदी उपस्थिति के साथ ही खुलेंगे.

तेज है कोरोना की रफ्तार
वहीं अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को बिहार में 344 नए कोविड मामले दर्ज किए गए. जिसके बाद राज्य में कुल सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1,385 पहुंच गया है. सोमवार को सबसे ज्यादा 160 मामले पटना में दर्ज किए गए. इसके बाद 88 मामले गया जिले में दर्ज किए गए हैं.
 

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement