भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया. पार्टी की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक संगठन में कई बड़े नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा और डी. पुरंदेश्वरी समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, सुनील बंसल और बिप्लब कुमार देब समेत 8 नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिली है.
नितिन नवीन के करीब 7 महीने पहले भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद से ही नई राष्ट्रीय टीम के गठन का इंतजार था. 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने संगठन में कई अहम बदलाव किए हैं. नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ अलग-अलग राज्यों और सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है.
13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराजा, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर शामिल हैं.
संगठन में बीएल संतोष को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) की जिम्मेदारी बरकरार रखी गई है. वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया गया है.
स्मृति ईरानी समेत 8 राष्ट्रीय महासचिव
राष्ट्रीय महासचिवों में विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को जगह दी गई है. इसके अलावा अरुण सिंह को राष्ट्रीय महासचिव और ऑफिस इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
16 नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया
भाजपा की नई टीम में कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, संदीप पाठक, फांगनोन कोन्याक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, एम. वेंकटेशन, मनोज तिग्गा, सिद्धार्थ शंभू, स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है.
पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया है. केंद्रीय कार्यालय की जिम्मेदारी तरुण चुघ को ऑफिस इंचार्ज और महेंद्र पांडे को केंद्रीय कार्यालय सचिव के तौर पर दी गई है.
उत्तर-पूर्व और सभी प्रकोष्ठों की भी जिम्मेदारी तय
उत्तर-पूर्व के लिए डॉ. संबित पात्रा को कोऑर्डिनेटर और राजीव बब्बर को ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर बनाया गया है. सभी प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी विष्णु दत्त शर्मा को कोऑर्डिनेटर के रूप में दी गई है. ऋतुराज सिन्हा और विष्णु वर्धन रेड्डी ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर होंगे.
रूप कुमारी चौधरी महिला मोर्चा की प्रभारी
भाजपा ने अलग-अलग मोर्चों के अध्यक्षों का भी ऐलान किया है. डॉ. हेमांग जोशी को युवा मोर्चा, रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा, अमरपाल मौर्य को OBC मोर्चा, बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा, शिवेश कुमार राम को SC मोर्चा, डॉ. मन्नालाल रावत को ST मोर्चा और कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है.
मीडिया और सोशल मीडिया टीम का भी ऐलान
मीडिया की जिम्मेदारी अनिल बलूनी को मीडिया कन्वीनर के रूप में दी गई है. आशीष उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव मीडिया को-कन्वीनर होंगे. सोशल मीडिया की कमान दीपक म्हास्के को कन्वीनर के रूप में दी गई है, जबकि प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को को-कन्वीनर बनाया गया है.
ये भी पढ़ें: