Advertisement

BRICS Summit 2026: जिनपिंग और पुतिन की सुरक्षा 'टाइट', हो रहा ऐसी कारों का इस्तेमाल... जिनके बारे में लोगों को नहीं पता, डिटेल है पूरी 'सील'

पुतिन और जिनपिंग भारत में ब्रिक्स 2026 सम्मेलन में आए हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा का कड़ा होना काफी जरूरी है. लेकिन दोनों ही अपनी सुरक्षा के लिए खास कारों का इस्तेमाल कर रहे हैं. यह कार इतनी खास हैं कि इनके बारे में ज्यादा जानकारी तक लोगों को पता नहीं. इनमें सफर के दौरान सुरक्षित संपर्क बनाए रखने के लिए खास कम्युनिकेशन सिस्टम हैं. इन कारों का इस्तेमाल आम लोगों के लिए नहीं होता.

पुतिन और शी जिनपिंग
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:01 PM IST

BRICS Summit 2026 के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत पहुंचे हैं. ऐसे में दोनों नेताओं की सुरक् को काफी कड़ा रखा गया है. उनकी सेफ्टी में इस्तेमाल होने वाली कारें भी बहुत खास हैं. 

पुतिन रूस में बनी Aurus Senat में सफर कर रहे हैं. वहीं, शी जिनपिंग के लिए चीन की Hongqi N701 इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है. दोनों कारों की खास बात है कि इन्हें बड़े नेताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

कितनी खास है पुतिन की Aurus Senat?

पुतिन की Aurus Senat एक भारी बख्तरबंद कार है. इसका इस्तेमाल रूसी राष्ट्रपति 2018 से करते आ रहे हैं. कार को रूस के खास सरकारी  प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया था. इसका प्रेसिडेंशियल मॉडल करीब सात मीटर लंबा है और इसका वजन कई टन बताया जाता है. इसका वजन इतना ज्यादा इस वजह हैं क्योंकि इसका बड़ा हिस्सा कार के मजबूत कवच और सुरक्षा उपकरणों में इस्तेमाल किया जाता है.

कितने सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं पुतिन की कार?

पुतिन की खास कार में 4.4 लीट कार ट्विन-टर्बो V8 दमदार हाइब्रिड इंजन दिया गया है. यह करीब 598 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है. कार में ऑल-व्हील ड्राइव और नौ-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी है. इसकी सुरक्षा से जुड़ी पूरी डिटेल पब्लिक नहीं है, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार इसमें बुलेट से बचाने वाला मजबूत ग्लास और कई सुरक्षा सिस्टम हैं. इसमें रन-फ्लैट टायर, मजबूत फ्यूल टैंक और नीचे से विस्फोट से बचाने वाली सुरक्षा भी बताई जाती है.

Hongqi N701 क्यों है इतनी खास

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की खास कार Hongqi N701 है. Hongqi का मतलब 'रेड फ्लैग' है. यह चीन का पुराना और खास कार ब्रांड है, जिसे कभी देश के बड़े नेताओं के लिए वाहन बनाने के लिए शुरू किया गया था.

N701 के बारे में चीन ने बहुत कम जानकारी लोगों को पता है. माना जाता है कि यह तीन टन से ज्यादा वजन वाली लंबी और भारी बख्तरबंद लिमोजिन है. इसमें मजबूत बॉडी, बुलेट-रेजिस्टेंट ग्लास, सुरक्षित कम्युनिकेशन सिस्टम और अलग लाइफ-सपोर्ट जैसी सुविधाएं हो सकती हैं. इसके इंजन और सुरक्षा क्षमता की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement