Advertisement

शादी करने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने किया विवाह से इंकार... बोली दिखाई थी दूसरे लड़के की फोटो, दुल्हन बगैर लौटी बारात

अक्सर शादी में कई विवादों के चलते बारात बिना दुल्हन लौट आती हैं, लेकिन फिरोजपुर में ऐसा मामला आया जहां खुद दुल्हन ने शादी से इंकार किया. उसका कहना है कि उसे दूसरे लड़के की फोटो दिखाई गई थी.

लड़का और लड़की
अक्षय कुमार
  • फिरोजपुर,
  • 18 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:47 PM IST

फिरोजपुर के हलका गुरुहरसहाय के गांव टीटू खेड़ा से शादी से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के मंडप में पहुंची दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखने के बाद शादी करने से साफ इनकार कर दिया.

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के छतरगढ़ से बारात गुरुहरसहाय पहुंची थी. शादी की रस्में और फेरे शुरू होने से पहले जब दुल्हन ने दूल्हे को देखा तो उसने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद बारात को बिना शादी किए ही वापस लौटना पड़ा.

क्या कहना है दुल्हन का?

दुल्हन ने आरोप लगाया कि शादी के लिए उसे किसी दूसरे लड़के की तस्वीर दिखाई गई थी, जबकि शादी वाले दिन मंडप में किसी अन्य व्यक्ति को दूल्हे के रूप में पेश किया गया.

शादी से पहले होती थी दोनों की बात

वहीं राजस्थान से आए दूल्हे और उसके परिवार का कहना है कि यह रिश्ता दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ था और शादी से पहले मोबाइल फोन पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत भी होती रही थी.

दूल्हे के नाना महेंद्र सिंह का कहना है कि दूल्हे की तस्वीरें बिचौलियों और लड़की की मां की ओर से ही दी गई थीं.

आपस ने पक्षों ने निपटाया मामला

डीएसपी गुरु हर सहाय तेजिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को 2 दिन पहले लड़के वालों की शिकायत मिली थी. जांच शुरू की तो दोनों अपना-अपना बयान रख रहे थे और बाद में दोनों पक्षों की तरफ से मामले को आपस में निपटा लिया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement