Advertisement

रातों रात चोरों ने गायब किया भैंसा, मालिक के अरमानों पर फिरा पानी... किया 1 लाख के इनाम का ऐलान, 35 लाख लग चुकी थी कीमत

चोरों ने हाल्ट दौड़ में 10 साल से चैंपियन रहे भैंसे को चोरी कर लिया. जिसके बाद मालिक का बुरा हाल है. मालिक ने भैंसा मिलने की उम्मीद में सोशल मीडिया पर एक लाख के इनाम का भी ऐलान कर दिया है.

चोरी हुए भैंसे की तस्वीर
सुकेत गुप्ता
  • काला संघिया,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:24 AM IST

काला संघिया में बीतें कुछ दिनों से रात के समय भैंसे चोरी होने का सिलसिला लगातार जारी है. चोरी की घटनाओं के चलते चोर बीती रात एक खूह से भैंसा (झोटा) चोरी कर ले गए. सुबह जब मालिक कमलजीत सिंह को इस बारें पता चला तो उसने भैंसा चोरी होने की शिकायत पुलिस थानें में की. 

मालिक ने भैंसे को खोजने के लिए सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट डालकर अपने राजा (झोटे का नाम) को ढूंढने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया. जिसके चलते पोस्ट काफी वायरल हो रही है. राजा को ढूंढ कर लाने वाले को इतनी बड़ी राशि का इनाम देखते हुए हर किसी के दांतों तले जुबान आ गई. एक लाख रुपए इनाम सबंधी मालिक ने बताया कि उनका झोटा गांवों में होने वाली हल्ट दौड़ों का राजा था.

10 सालों से दौड़ में रहा है विजेता 'राजा'

काला संघिया स्थित बीती रात खूह पर रखे पशुओं में से राजा नाम के झोटे (भैंसा) को चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया. भैंसे के मालिक कमलजीत सिंह ने बताया कि वह पंजाब के गांवों में होने वाली हल्ट दौड़ में काफी मशहूर हो चुका था. वह पिछले 10 वर्षों से हाल्ट दौड में लगातार विजेता रहा है. बीती रात उसे खूह से चोर चोरी कर ले गए है. उसे ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन सारी कोशिशें व्यर्थ रह गई. कमलजीत सिंह ने कहा कि उसने अपने भैंसे का पालन पोषण बच्चों की तरह किया था.

35 लाख लग चुकी है भैंसे की कीमत

राजा के मालिक कमलजीत सिंह ने बताया कि डेढ़ वर्ष होते ही उसे हाल्ट दौड़ प्रतियोगिता में डाल दिया गया था. जब वह प्रतियोगिता में उतरता था तो उसके कद काठ को देखकर लोग हैरान हो जाते थे. अब वह 19 वर्ष का हो गया था. उसने पंजाब के कई गांवों में हाल्ट दौड़ में अपना प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया हुआ है. खुराक में उसे देसी घी तथा दूध दिया जाता था. उसकी कीमत 35 लाख रुपए के करीब आंकी जा चुकी है. वह उसे अपनी जान से भी ज्यादा इसका ख्याल रखते थे. कभी भी उसे बेचने का ख्याल नही आया.

चोरों ने फेरा मालिक के अरमानों पर पानी

राजा को अगले वर्ष काला संघिया में होने वाली हाल्ट दौड़ दौरान रिटायर्ड करना था. यह कहते हुए मालिक की आंखों में आंसू आ गए. राजा के मालिक ने कहा कि उसे पगड़ी बांध कर सम्मानजनक हल्ट दौड़ से रिटायर्ड कर देना था. इतने लंबे वर्ष उसने पंजाब में अपनी पहचान के साथा साथ हमारी भी पहचान बना दी थी. लेकिन चोरों ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement