Advertisement

अनुराग ठाकुर का बड़ा ऐलान, जल्द ही पांच राज्यों के 7,000 से अधिक गांवों में मिलेंगी 4G मोबाइल सेवाएं

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पांच राज्यों के सात हजार से ज्यादा गांवों में जल्द ही 4जी मोबाइल सेवाएं प्रदान की जाएंगी. इस परियोजना पर कुल 33,822 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. 

Anurag Thakur
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:57 PM IST
  • केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान
  • अब ग्रामीण भी उठा सकेंगे 4जी सेवाओं का लाभ

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार पांच राज्यों के 7,000 से अधिक गांवों में 4जी मोबाइल सेवाएं (4G Mobile Services) प्रदान करेगा. इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र और ओडिशा का नाम शामिल है. उन्होंने बताया कि इस योजना पर 6,466 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. 

केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, "आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र और ओडिशा के 44 आकांक्षी जिलों के 7000 से अधिक गांवों में, मोबाइल टावर कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी". यहां 4जी मोबाइल सेवाएं प्रदान करने का निर्णय लिया गया है. 

"वामपंथी उग्रवाद" से प्रभावित क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि इस परियोजना से लोग ई-गवर्नेंस का लाभ उठा सकेंगे. एक अन्य योजना का विवरण देते हुए मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिससे देश भर में "वामपंथी उग्रवाद" से प्रभावित क्षेत्रों को लाभ मिलेगा. 

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण 1 और चरण 2 के तहत सड़क संपर्क के लिए कवर नहीं किए गए क्षेत्र या वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों और आदिवासी क्षेत्रों को लाभ होने जा रहा है. घने जंगलों, पहाड़ों और नदियों के माध्यम से सड़कें बनाई जाएंगी. उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर कुल 33,822 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement