Advertisement

Birthday in November : क्या आप जानते हैं नवंबर में जन्मे बच्चे होते हैं बेहद लकी, अपने जीवन में नहीं देते हैं किसी को धोखा

वैसे तो जिस महीने में आपके बच्चे का जन्म हुआ हो वह माह व तारीख आपके लिए खास होता है लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार नवंबर में जन्म लेने वालों बच्चों में कुछ विशेष प्रतिभाएं होती हैं. आज हम आपको बता रहे हैं नवंबर में जन्मे बच्चों में क्या-क्या होती हैं खूबियां व दूसरों से कैसे होते हैं अलग. नवंबर में पैदा हुए बच्‍चे बेहद लकी होते हैं. वे अपने जीवन में किसी को भी धोखा नहीं देते हैं. वे बहुत ज्‍यादा क्रिएटिव होते हैं. इनके लिए नए विचारों और रचनात्‍मक तरीकों को ढूंढना मुश्किल नहीं होता है. ये हमेशा कुछ हटकर सोचते हैं और जो भी करते हैं, उसमें अपना बेस्‍ट देते हैं. इस बात में कोई शक नहीं है कि नवंबर के महीने में पैदा होने वाले बच्‍चे गुड लुक्‍स के धनी होते .अगर आप नवंबर में पैदा हुए किसी बच्‍चे को जानते हैं, तो आप भी इस बात से सहमत होंगे.

नवजात बच्चा.
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 1:33 PM IST
  • नवंबर में जन्मे बच्चे होते हैं बहुत ज्‍यादा क्रिएटिव, हर काम में देते हैं अपना बेस्ट
  • अपने लक्ष्‍य को पाने के लिए इन्‍हें कोई शॉर्टकट लेना पसंद नहीं होता

वैसे तो जिस महीने में आपके बच्चे का जन्म हुआ हो वह माह व तारीख आपके लिए खास होता है लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार नवंबर में जन्म लेने वालों बच्चों में कुछ विशेष प्रतिभाएं होती हैं. आज हम आपको बता रहे हैं नवंबर में जन्मे बच्चों में क्या-क्या होती हैं खूबियां व दूसरों से कैसे होते हैं अलग. नवंबर में पैदा हुए बच्‍चे बेहद लकी होते हैं. वे अपने जीवन में किसी को भी धोखा नहीं देते हैं. वे बहुत ज्‍यादा क्रिएटिव होते हैं. इनके लिए नए विचारों और रचनात्‍मक तरीकों को ढूंढना मुश्किल नहीं होता है. ये हमेशा कुछ हटकर सोचते हैं और जो भी करते हैं, उसमें अपना बेस्‍ट देते हैं. इस बात में कोई शक नहीं है कि नवंबर के महीने में पैदा होने वाले बच्‍चे गुड लुक्‍स के धनी होते .अगर आप नवंबर में पैदा हुए किसी बच्‍चे को जानते हैं, तो आप भी इस बात से सहमत होंगे.

अपने दोस्‍तों के बीच ये बहुत पॉपुलर होते हैं 
नवंबर में जन्म लेने वाले बच्चों का व्यक्तित्व ही ऐसा होता है कि आप इनसे खुद को दूर नहीं कर पाते हैं. अपने दोस्‍तों के बीच ये बहुत पॉपुलर होते हैं. नवंबर में पैदा होने वाले बच्‍चों की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये मेहनती होते हैं. अपने लक्ष्‍य को पाने के लिए इन्‍हें कोई शॉर्टकट लेना पसंद नहीं होता है. अपने काम में शत प्रतिशत देना इनकी प्राथमिकता होती है. इस महीने में पैदा हुए बच्‍चों की एक और खासियत होती है कि ये बहुत ईमानदार होते हैं. 

आपके पार्टनर का बर्थडे नवंबर में आता है तो उसपर आप आंख मूंदकर कर सकते हैं भरोसा
अगर आपके पार्टनर का बर्थडे नवंबर में आता है तो आप बिना सोचे-समझे उन पर भरोसा कर सकते हैं और इस बात की चिंता छोड़ दें कि वो आपको धोखा देंगे. यहां तक कि ये अपने दोस्‍तों का किसी भी मुश्किल में साथ नहीं छोड़ते हैं और आखिर तक आपके साथ खड़े रहते हैं. इस महीने में पैदा हुए बच्‍चे स्‍वभाव से नरम, शरीफ और दयालु होते हैं. इन्‍हें अपनी निजी जिंदगी में प्राइवेसी पसंद होती है. ज्योतिष के अनुसार नवंबर में जन्में लोग सूरत देखकर आदमी की फितरत पहचान लेते हैं.

नवंबर में जन्मे लोगों के लिए लकी होते हैं ये नंबर
नवंबर में पैदा होने वाले लोगों के लिए लकी नंबर 3, 5 और 7 होता है. इन तारीखों में पैदा होने वाले लोगों के लिए ये महीना बहुत ही विषेश माना जाता है. इन नंबरों की सहायता वे अपने दोस्ती और व्यवसाय में फायदा लेने के लिए कर सकते हैं. इन लोगों के लिए गुलाबी, सफेद और चॉकलेटी रंग अत्‍यंत शुभ माना जाता है।

शाहरुख से लेकर विराट तक का जन्म नवंबर में 
नवंबर में कई महान और प्रभावशाली शख्सियतों का जन्म हुआ है. शाहरुख खान, विंस्टन चर्चिल, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, विराट कोहली, ऐश्वर्या राय, तब्बू, सानिया मिर्जा, नीता अंबानी, अमर्त्य सेन, कमल हसन, यामी गौतम, जूही चावला, रानी लक्ष्मीबाई, सुष्मिता सेन, जीनत अमान, हरिवंश राय बच्चन सभी नवंबर में ही जन्मे हैं.  इन शख्सियतों को देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस महीने में पैदा हुए लोगों का व्यक्तित्व कितना प्रभावशाली होता है और वे अपने क्षेत्र में किस बुलंदी पर पहुंचते हैं. 

 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement