मान सरकार का बड़ा तोहफा... 109 नए क्लीनिक, हर गांव तक पहुंचेगी मुफ्त स्वास्थ्य सेवा

पंजाब में अपने प्रमुख स्वास्थ्य देखभाल मॉडल को बड़ा बढ़ावा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब सरकार ने आज 109 नए आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित कर दिए. इससे राज्य में ऐसे क्लीनिकों की कुल संख्या चार सालों के अंदर 990 हो गई है और आने वाले दिनों में 400 और क्लीनिक खोले जाएंगे.

अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 109 आम आदमी क्लीनिक लोगों को किए समर्पित
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:07 PM IST

पंजाब में अपने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने आज 109 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए. इसके साथ ही राज्य में इन क्लीनिकों की कुल संख्या बढ़कर 990 हो गई है. सरकार ने आने वाले समय में 400 और क्लीनिक खोलने की घोषणा की है, जिससे कुल संख्या लगभग 1500 तक पहुंच जाएगी. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन क्लीनिकों में 107 दवाइयां और 47 डायग्नोस्टिक टेस्ट पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 5 करोड़ ओपीडी विजिट दर्ज की जा चुकी हैं, जो इस मॉडल की सफलता को दर्शाती हैं.

सरकार के कामकाज पर विपक्ष पर निशाना
केजरीवाल ने बताया कि राज्य सरकार 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड जारी कर रही है. इनमें से 30 लाख कार्ड पहले ही बनाए जा चुके हैं और 1.65 लाख लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं. वहीं अपने खिलाफ लगे आरोपों का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी की "काम की राजनीति" को रोकने के लिए उन्हें और अन्य नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया गया. उन्होंने दावा किया कि अदालत में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला. केजरीवाल ने पंजाब के मतदाताओं को आगाह करते हुए कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आती है, तो वह दिल्ली की तरह मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य और अन्य जनकल्याण योजनाओं को बंद कर सकती है.

हर गांव और मोहल्ले तक क्लीनिक पहुंचाने का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर गांव और मोहल्ले तक आम आदमी क्लीनिक पहुंचाना है, जहां लोगों को मुफ्त इलाज, दवाइयां और जांच सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने बताया कि इन क्लीनिकों की नियमित निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जा रही है. मरीजों से फीडबैक लिया जा रहा है और किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा रहा है. केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने ऐसी योजना शुरू की है, जिसके तहत दिल की बीमारी, कैंसर या घुटना प्रत्यारोपण जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज भी निजी अस्पतालों में मुफ्त कराया जा सकता है.

बिजली और किसानों को राहत
उन्होंने बताया कि पंजाब में मुफ्त बिजली दी जा रही है. किसानों को अब दिन में 7-8 घंटे तक लगातार बिजली मिल रही है और सिंचाई के लिए नहरी पानी की उपलब्धता भी बढ़ी है. सरकार जल्द ही महिलाओं के लिए नई योजना शुरू करेगी, जिसके तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाएंगे.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का संबोधन
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और खेती जैसे मुद्दों पर काम कर रही है, जबकि अन्य पार्टियां केवल सत्ता की राजनीति कर रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने राज्य को लूटा और युवाओं को नशे की ओर धकेला. उन्होंने कहा कि अब लोग इन पार्टियों के झांसे में नहीं आने वाले.

सिंचाई और बुनियादी ढांचे में सुधार
मान ने बताया कि सरकार ने नहरों और जलमार्गों का पुनर्जीवन किया है, जिससे किसानों को सिंचाई में लाभ मिला है. कई नई परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जिनसे हजारों एकड़ भूमि को फायदा होगा. उन्होंने कहा कि सरकार ने 65,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं और राज्य में सड़कों तथा बुनियादी ढांचे में सुधार किया है. मान ने बताया कि 19 टोल प्लाजा बंद किए गए हैं, जिससे लोगों को रोजाना लाखों रुपये की बचत हो रही है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED