Advertisement

कांग्रेस, BJP या CJP... सोशल मीडिया पर बॉस कौन? हर मिनट बढ़ रहे फॉलोअर्स

कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर तेजी से पॉपुलर हो रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर CJP सभी सियासी दलों को पीछे छोड़ चुकी है. इसके फॉलोअर्स की संख्या 15.5 मिलियन हो चुकी है. जबकि कांग्रेस के 13.3 मिलियन फॉलोअर्स और बीजेपी के 8.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

Cockroach Janata Party
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:18 PM IST

सोशल मीडिया की नई सनसनी कॉकरोच जनता पार्टी है. इन दिनों CJP की खूब चर्चा हो रही है. इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स की संख्या सियासी दीलों की संख्या से ज्यादा हो गई है. इंस्टाग्राम पर सीजेपी के 15.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. जबकि बाकी दलों के फॉलोअर्स की संख्या इससे कम है.

CJP के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स-
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं. CJP के पेज को 15.4 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं. अगर सियासी दलों की बात करें तो इंस्टाग्राम पर कांग्रेस के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं. कांग्रेस को 13.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 8.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. अगर समाजवादी पार्टी की बात करें तो 8.7 लाख फॉलोअर्स  हैं. जबकि आम आदमी पार्टी के इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं. टीएमसी के 537 हजार फॉलोअर्स हैं. जबकि जेडीयू के 426 हजार फॉलोअर्स हैं.

इन हस्तियों ने किया फॉलो-
कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ रही है. उसके फॉलोअर्स की संख्या में खूब इजाफा हो रहा है. सेलिब्रिटीज भी सीजेपी को फॉलो कर रहे हैं. इसमें दीया मिर्जा, कोंकणा सेन शर्मा, प्रकाश राज, ईशा गु्प्ता, फातिमा सना शेख, उर्फी जावेद, शफाक नाज, शीजान खान, कुणाल कामरा, हिमांशु खुराना और अनुराग कश्यप जैसे सेलिब्रिटीज शामिल हैं.

ट्विटर हैंडल बैन-
सोशल मीडिया पर व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा कि जैसा कि उम्मीद थी, कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट भारत में रोक दिया गया है.

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?
कॉकरोच जनता पार्टी एक मजाकिया पॉलिटिकल सोशल मीडिया हैंडल है. इसे कुछ दिन पहले ही शुरू किया गया है. उसके बाद से इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. इस पेज से तरह-तरह के पोस्ट किए जा रहे हैं. सीजेपी को अभिजीत दिपके ने शुरू किया है. यह कोई राजनीतिक आंदोलन नहीं है, बल्कि एक व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement