Advertisement

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड से बढ़ेगी लोगों की मुश्किलें...IMD ने जारी की शीतलहर के साथ कोहरे की चेतावनी

IMD के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में शीतलहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है. अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने वाले दिनों में दर्ज की जाएगी.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 7:16 AM IST

मध्य भारत और इसके आसपास के पूर्वी व उत्तरी प्रदेशीय हिस्सों में फिलहाल शीतलहर का असर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में भी 12 दिसंबर 2025 से शीतलहर की एक और लहर शुरू होने की उम्मीद है, जिसकी वजह से तापमान और गिर सकता है.

कोहरे की चेतावनी 
इसी दौरान कई राज्यों में घना कोहरा भी परेशान कर सकता है. हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 10 दिसंबर की सुबह भारी कोहरा छाया रह सकता है. ओडिशा में 10 और 11 दिसंबर को कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 से 13 दिसंबर के बीच सुबह-सुबह घना कोहरा देखने को मिल सकता है. असम और मणिपुर में भी 10 से 14 दिसंबर तक कोहरा छाया रहने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है और यातायात पर असर पड़ सकता है.

कुल मिलाकर, आने वाले कुछ दिनों में कई राज्यों में ठंड और कोहरा दोनों बढ़ेंगे, इसलिए लोगों को जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है.

बाकी के राज्य जैसे महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रहेगी. मध्य और पूर्वी भारत जैसे बिहार के कुछ हिस्सों में, मध्य प्रदेश, झारखंड में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.

दिल्ली-NCR में मौसम का हाल
NCR के इलाकों में सुबह का तापमान 7 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया जिसके साथ गलन और ठिठुरन भी महसूस की गई. शाम के वक्त भी हवा में गलन और ठिठुरन ज्यादा महसूस हो सकती है. वहीं दिन में हल्की धूप रहेगी. घर से निकलते वक्त मुंह और कान को अच्छे से ढक कर निकलें. आने वाले दिनों में दिल्ली NCR का पारा अभी और ज्यादा नीचे जा सकता है.

बिहार
आज सुबह बिहार के कुछ इलाकों में धूप खिली रहेगी. सुबह का तापमान लगभग 12 डिग्री रहा और दिन में तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है. वहीं कुछ जगहों पर कोहरा छाया रह सकता है. हालांकि रात में यहां 15-12 डिग्री के बीच तापमान में गिरावट देखी जाएगी. सुबह-शाम को ठंड काफी लग सकती है, इसलिए गर्म कपड़े पहन कर ही घर से बाहर निकलें.

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज सुबह कोहरा छाया रहेगा. वहीं दोपहर में हल्की धूप खिली रहेगी. सुबह का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो वहीं दिन में अधिकतम तापमान लगभग 23 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, पर रात होते-होते तापमान 14-10 डिग्री के बीच गिर सकता है. खासकर गंगा किनारे वाले इलाकों में दिक्कत थोड़ी ज्यादा हो सकती है. बाइक चलाते समय गर्म कपड़े पहनें और कान-नाक को अच्छे से ढक कर ही घर से बाहर निकलें.  

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में आज सुबह में 12 डिग्री के आसपास ठंड महसूस की गई. दिन में धीरे-धीरे तापमान 25 डिग्री के करीब पहुंच सकता है. लेकिन शाम होते-होते फिर 18 डिग्री से नीचे गिरने की संभावना है. 

जम्मू-कश्मीर
श्रीनगर में आज सुबह का तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया और जम्मू में पारा 8 डिग्री रहा. दिन में तापमान करीब 10-13 डिग्री तक पहुंच सकता है, वहीं पहाड़ी इलाकों में ज्यादा से ज्यादा 3 से 5 डिग्री तक. बर्फबारी के कारण तापमान में अभी और गिरावट देखने की संभावना बनी हुई है. बाहर निकलते समय पूरी सुरक्षा का ध्यान रखें.

हिमाचल प्रदेश
हिमाचल के मनाली में आज सुबह का तापमान लगभग -8 डिग्री दर्ज किया गया है. जिसके बाद भी दिन का तापमान केवल 4 डिग्री तक जाने की संभावना. हिमाचल के कुछ इलाकों में हो रहे बर्फबारी के कारण उत्तरी भारत के इलाकों में ठिठुरन और गलन बढ़ेगी. बाहर निकलते समय गरम जैकेट, टोपी और दस्ताने पहन कर ही निकलें. 

उत्तराखंड
उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आज सुबह का तापमान 7 डिग्री के आसपास रहा, वहीं पहाड़ी ठंडे इलाकों में सुबह का पारा -14 डिग्री दर्ज किया गया. दिन में बर्फीले हिस्सों में पारा -4 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. 

प्रमुख AQI स्तर
दिल्ली NCR- 200 से 400 के बीच 
मुंबई- 100 से 200 के बीच 
बेगलुरु- 100-200 के बीच 
पटना- 500 से 600 के बीच 
लखनऊ- 250 से 350 के बीच 
कोलकाता- 350 से 450 के बीच 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement