Advertisement

Jhunjhunu News: तेज रफ्तार कार की बाइक से टक्कर, कई फीट ऊपर उछले दोपहिया सवार... 10 फीट ऊपर जाने के बाद गिरे सड़क पर!

राजस्थान में कार और बाइक की टक्कर पड़ी भारी. कार की टक्कर से दो बाइक सवार कई फीट ऊपर जा उछले, जिसके बाद सीधे वह जमीन पर आ गिरे. साथ ही कार चालक और दोनों बाइक सवार घायल हो गए.

टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन
हिमांशु शर्मा
  • झुंझुनू,
  • 20 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:49 AM IST

राजस्थान के झुंझुनू जिले से एक खौफनाक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है. यह वीडियो एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसके बाद वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र में ओजटु बाईपास पर शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो युवकों को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की टक्कर लगते ही दोनों युवक हवा में 10 फीट ऊपर उछल गए, जिसके बाद वह  कार के साथ आगे जाकर गिरे. घटनास्थल के पास लगी सीसीटीवी कैमरे में हादसे का मंजर कैद हो गया.

टक्कर के बाद 10 फीट ऊपर उछले 

पुलिस की जानकारी के मुताबिक, HR नंबर की तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक हवा में 10 फिट से ज्यादा उछलते हुए सड़क पर जा गिरे. दोनों युवक हादसे के दौरान काफी दूर जाकर गिरे.

हादसे का खौफनाक मंजर का घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार कार आगे चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार देती है. हादसे में बाइक सवार आदिल खान पुत्र अकरम व अख्तर पुत्र रज्जाक निवासीगण श्योराणो की ढाणी गंभीर रूप से घायल हो गए.

एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. कार सवार बलराज पुत्र रामगोपाल को भी चोटें आई. तीनों घायलों को 108 चालक बंटी नूनिया एवं ईएमटी सतीश कुमार द्वारा 108 एंबुलेंस की सहायता से चिड़ावा के राजकीय उपजिला अस्पताल ले जाया गया.

अस्पताल में डॉ. निर्मला चौधरी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक सवारों को झुंझुनूं रेफर कर दिया. पुलिस ने बताया कि कार में मौजूद लोग हरियाणा से बगड़ की ओर जा रहे थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement