800 रुपए के गार्लिक ब्रेड में मिली मरी हुई मक्खी, रेस्टोरेंट पर लगा 5000 रुपए का जुर्माना, भारतीय क्रिकेटर भी जा चुके हैं वहां

फूड लवर्स के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब 800 रुपए के गार्लिक ब्रेड में ग्राहक को मरी हुई मक्खी मिली. सोचने वाली बात ये है कि इस रेस्टोरेंट में कई बड़े इंडियन क्रिकेटर भी जा चुके हैं. अब सवाल खड़ा हो रहा कि जब इतने महंगे रेस्टोरेंट में हाइजीन का ख्याल नहीं रख जा रहा तो छोटे कैफे और रेस्टोरेंट का क्या होगा.

AI Made Image
gnttv.com
  • अहमदाबाद,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST

अहमदाबाद के सिंधुभवन रोड स्थित एक कैफे में गार्लिक ब्रेड में मरी हुई मक्खी मिलने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. ग्राहक की शिकायत पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए कैफे पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है. इस घटना ने एक बाद फिर खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ग्राहक की शिकायत से खुला मामला
अहमदाबाद के शाहीबाग निवासी ध्रुविल एक दिन सिंधुभवन रोड पर स्थित कोमो बाय काफा कैफे में पहुंचे थे. उन्होंने गार्लिक ब्रेड ऑर्डर की थी, लेकिन जब ऑर्डर उनके पास आया तो उसमें ऊपर ही साफ दिखाई देने वाली मरी हुई मक्खी पड़ी थी. यह देखकर वह हैरान रह गए और तुरंत कैफे के मैनेजर से शिकायत की.

मामले को दबाने की कोशिश
शुरुआत में कैफे प्रबंधन ने मामले को शांत करने के लिए ग्राहक को मुफ्त में पेस्ट्री देने की पेशकश की. लेकिन इससे मामला और बढ़ गया. ग्राहक ने गार्लिक ब्रेड में मिली मक्खी की फोटो और वीडियो बना ली, जो बाद में सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई.

नगर निगम की कार्रवाई
ध्रुविल ने 850 रुपये की गार्लिक ब्रेड में मरी हुई मक्खी मिलने की शिकायत नगर निगम में दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद नगर निगम के हेल्थ विभाग ने तुरंत जांच शुरू की. सीनियर फूड सेफ्टी ऑफिसर को मौके पर भेजा गया और कैफे के लाइसेंस सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई.

जांच के बाद यह पाया गया कि कैफे की ओर से लापरवाही बरती गई थी. इसी के आधार पर जीपीएमसी एक्ट के तहत कैफे पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. साथ ही गार्लिक ब्रेड और कुकिंग ऑयल के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं.

पहले भी चर्चा में रहा कैफे
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जैसे अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और अर्शदीप सिंह भी इसी कैफे में आए थे. ऐसे में इस घटना के बाद लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि इतने महंगे कैफे में भी गुणवत्ता को लेकर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है.

स घटना के बाद लोगों के बीच खाने-पीने की चीजों की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर चिंता बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर भी लोग इस तरह की घटनाओं पर नाराजगी जता रहे हैं और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.


(रिपोर्ट- अतुल तिवारी) 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED