देश की राजधानी दिल्ली में उस समय अजीबोगरीब माहौल हो गया, जब एक बुजुर्ग ने अपने घर के गिरने की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस समेत तमाम विभाग एक्टिव हो गए और मौके पर पहुंचने लगे. लेकिन जब टीमें मौके पर पहुंची तो सच्चाई जानकर हैरान रह गईं. दरअसल बुजुर्ग ने नशे की हालत में कॉल किया था.
दिल्ली पुलिस के पास आई घर गिरने की कॉल-
एक बुजुर्ग शराबी ने अपने ही घर को गिरने की कॉल दिल्ली पुलिस में कर दी. कॉल के बाद तमाम एजेंसी में हड़कंप मच गया. दिल्ली पुलिस दमकल विभाग की टीम कैट एंबुलेंस की टीम यहां तक की एनडीआरफ और एमसीडी की टीम भी मौके पर पहुंच गए. लेकिन मौके पर पहुंच कर टीम हैरान रह गई. हकीकत कुछ और ही निकली. एक बुजुर्ग ने शराब के नशे में घर गिरने की कॉल पुलिस को की थी.
नशेड़ी बुजुर्ग की हरकत-
बुजुर्ग का नाम नरेंद्र है. वह नशे में धुत था. घरवालों के तमाम मान मनोबल के बाद भी वह घर के अंदर जाने को तैयार नहीं है. उसका वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वो बोल रहा है कि बिल्डिंग के लिए शिकायत करना कोई गुनाह है क्या?
फर्जी निकली कॉल-
इस कॉल की सच्चाई यह थी कि मैदान गढ़ी में किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था. लेकिन इतना है कि जिस तरह से दिल्ली में बीते दिनों बिल्डिंग गिरने की घटना सामने आई है. ऐसे में नरेंद्र के एक कॉल के कारण तमाम एजेंसियों के होश उड़ गए. सभी विभाग जो इस परिस्थिति में काम करती हैं, सभी के टीम धीरे-धीरे मौके पर पहुंचने लगे.
घरवाले मांग रहे माफी-
फिलहाल बुजुर्ग के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है. हां इतना है कि जो भी विभाग इस घर पर आता था. इस घर की महिलाएं और युवा उनसे माफी मांग रहे थे कि उनके परिवार के बुजुर्ग ने नशे में जो कॉल की है. इससे कई विभागों को काफी ज्यादा परेशानी हुई होगी.
ये भी पढ़ें: