गर्मी से जल्द मिलेगी राहत! तय समय से पहले अंडमान पहुंचेगा मानसून, कई राज्यों के लिए IMD का बड़ा अलर्ट

देशभर में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है और आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक Dr. Naresh Kumar ने बताया है कि अगले एक सप्ताह तक उत्तर भारत समेत कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ने की संभावना है.

Heat wave alert
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:20 PM IST

देशभर में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है और आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक Dr. Naresh Kumar ने बताया है कि अगले एक सप्ताह तक उत्तर भारत समेत कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ने की संभावना है. हालांकि दक्षिणी हिस्सों में मानसून की हलचल तेज हो रही है और 23-24 मई के आसपास अंडमान तट पर मानसून दस्तक दे सकता है.

दिल्ली में बढ़ेगा तापमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
राजधानी दिल्ली में आने वाले एक सप्ताह तक तापमान लगातार बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने हीटवेव को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोगों को दिन के समय खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की अपील की गई है.

कई राज्यों में हीटवेव का खतरा
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना जताई गई है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र के लिए अगले तीन दिनों तक रेड वार्निंग जारी की गई है. इन इलाकों में तापमान बेहद ऊंचा रहने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बदलेगा मौसम
आज जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके प्रभाव से कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. पहाड़ी राज्यों में इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि इस पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी राज्यों में देखने को नहीं मिलेगा. ऐसे में उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है.

रिपोर्टर: मनीषा

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED