Advertisement

Delhi-NCR Weather Update: जानें कब तक बारिश के लिए तरसेगी Delhi-NCR, क्या झमाझम बारिश के आने वाले दिनों में आसार? जानें क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

दिल्ली-एनसीआर में 16 जुलाई तक उमस और गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. 17 तारीख के बाद से बादल छाए रह सकते हैं और तापमान में गिरावट आएगी. लेकिन... जानें बारिश को लेकर मौसम विभाग क्या कह रहा है.

monsoon update 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:42 PM IST

दिल्ली-एनसीआर के लोग पिछले कई दिनों से उमस और चिपचिपी गर्मी से परेशान हैं. कुछ दिनों पहले जम कर बारिश हुई तो अगले ही पल से कड़क धूप भी सता रही है. आसमान में बादल तो नजर आ रहे हैं, लेकिन लोगों में बारिश का इंतजार अभी भी बना हुआ है. लोग आसमान की ओर इस उम्मीद से देख रहे हैं कि अब बादल आ गए तो अब बारिश हो ही जाएगी. लेकिन उनके हाथ निराशा लग रही है. अब तो भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक भी 16 जुलाई तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है. हालांकि इस बात से निराश होने की जरूरत नहीं है. मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक ये भी विभाग ने ये भी सुचित किया है कि 16 तारीख के बाद से बादल केवल छाए नहीं रहेंगे बल्कि बरस भी सकते हैं. बारिश के कारण थोड़ी-बहुत राहत मिलने की रिपोर्ट में उम्मीद जरूर दिख रही ई है, लेकिन फिलहाल लगातार झमाझम या मूसलाधार बारिश के संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं.

16 जुलाई तक गर्मी और उमस करेगी परेशान
मौसम विभाग के अनुसार 16 जुलाई तक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा. कहीं-कहीं हल्के बादल जरूर छाए रहेंगे, लेकिन व्यापक बारिश की संभावना काफी कम है. दिन के समय तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास पहले जैसा ही रहेगा.

17 जुलाई के बाद मिल सकती है राहत
IMD का कहना है कि 17 जुलाई के बाद मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है. आसमान में बादल बढ़ने की संभावना है और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी से लोगों को उमस से राहत दे सकती है. हालांकि फिलहाल ऐसी कोई संभावना नहीं जताई गई है कि पूरे दिल्ली-एनसीआर में लगातार तेज या झमाझम बारिश होगी. लेकिन हल्की बारिश उमस को फिर से बढ़ा सकती है.

18 से 20 जुलाई के बीच कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के 7 दिन के पूर्वानुमान के अनुसार 18 जुलाई से 20 जुलाई के बीच आसमान ज्यादातर बादलों से ढका रह सकता है. अधिकतम तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट दर्ज होने की संभावना है और तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है. इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन बारिश रुक-रुककर और सीमित इलाकों में ही होने के आसार हैं.

क्यों कमजोर पड़ गई है बारिश?
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल मानसून की सक्रियता का मुख्य क्षेत्र पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की ओर बना हुआ है. इसी वजह से दिल्ली-एनसीआर में बारिश की गतिविधियां कमजोर हैं. जब तक मानसूनी सिस्टम दोबारा उत्तर-पश्चिम भारत की ओर सक्रिय नहीं होता, तब तक राजधानी में भारी बारिश की संभावना कम बनी रहेगी.

लोगों के लिए क्या है सलाह?
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप और उमस से बचने की सलाह दी है. पर्याप्त पानी पीते रहें, बिना जरूरी काम के लंबे समय तक धूप में न रहें और मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें. यदि स्थानीय स्तर पर गरज-चमक या हल्की बारिश होती है तो खुले स्थानों पर रुकने से बचें.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement