Advertisement

CM के पहुंचने पर दौड़ते नजर आए DM, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

उत्तर प्रदेश के देवरिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा था. इस दौरान का DM मधुसूदन हुल्गी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में डीएण के दौड़ते नजर आ रहे हैं. डीएम काफी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं. डीएम की खूब चर्चा हो रही है.

Deoria News
gnttv.com
  • देवरिया,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:34 PM IST

उत्तर प्रदेश के देवरिया DM मधुसूदन हुल्गी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वे CM के आने के पहले देवरिया-कसया सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था का संचालन करते दिखे और जैसे ही माइक पर सीएम के हेलीकॉप्टर लैंड करने की आवाज सुनाई पड़ी, वैसे ही DM हेलीपैड की तरफ तेजी से दौड़ पड़े. अब यह Video चर्चा का केंद्र बना हुआ है, क्योंकि डीएम खुद हर एक-एक चीज की बारीकी से मॉनिटरिंग कर रहे थे.

सड़क पर खुद मॉनिटरिंग करते दिखे DM-
22 मई को देवरिया सदर के भीमपुर गौरा पोखरभिंडा में साढ़े दस बजे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ 655.45 करोड़ की परियोजनाओं को शिलान्यास करने देवरिया पहुंचने वाले थे. जिसको लेकर मंच से सड़क तक सारी व्यवस्थाओं को डीएम स्वयं ही मॉनिटरिंग करने में लगे थे. देवरिया-कसया मुख्य सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों को जाम न लगे, उसके लिए स्वयं लगे थे. वाहनों को आगे जाने के लिए कहते दिखे.

DM का दौड़ते हुए वीडियो वायरल-
डीएम का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वे सड़क पर गिरे. खाली रैपर को उठाकर किनारे फेंकते नजर आ रहे है और सभा में पहुंचने वाले लोगों को अंदर जाने के लिए अपने मातहतों को इशारा कर रहे हैं. इसी दौरान मंच से सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी जनता को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान हेलिकॉप्टर की गड़गड़ाहट सुनते ही विधायक ने सीएम के पहुंचने का माइक से एलान किया. डीएम को यह सुनाई पड़ी तो वे हेलिकॉप्टर की तरफ तेजी से दौड़ पड़े. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

17 दिन पहले ही देवरिया के DM बने हैं मधुसूदन-
जनपद में डीएम मधुसूदन देवरिया आने के पहले सीएम कार्यालय में विशेष सचिव थे, यहां से देवरिया इनकी पोस्टिंग हुई. ज्वाइन करने के 17 दिन बीतें है. लेकिन डीएम अपनी पॉजिटिव कार्यशैली से जनता के बीच चर्चित हो गए है. ज्वाइन करने के बाद लगातार स्वाथ्य, शिक्षा व अन्य विभागों में खुद औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों के पेंच कसने में लगे हैं. सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में लगे हैं.
 
(राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement