scorecardresearch

प्यार के लिए 200 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ीं दो युवतियां, 8 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा... टॉवर पर ही बनाने लगी रील्स

पंजाब की दो युवतियां अपनी प्रेम कहानी को अंजाम तक पहुंचाने की जिद में 200 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गईं. घंटों तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों युवतियों को नीचे उतारने के लिए लगातार समझाने में जुट गए.

two friends climbed the closed mobile tower two friends climbed the closed mobile tower

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पंजाब की दो युवतियां अपनी प्रेम कहानी को अंजाम तक पहुंचाने की जिद में 200 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गईं. घंटों तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों युवतियों को नीचे उतारने के लिए लगातार समझाने में जुट गए. इसके बाद जो हुआ हैरान कर देने वाला था.

दरअसल, यह पूरा मामला शहर के सरोजनी नगर मोहल्ले का बताया जा रहा है, जहां बंद पड़े 200 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर पंजाब निवासी सोनिया और मनप्रीत चढ़ गईं. दोनों युवतियां आर्केस्ट्रा में डांस करने का काम करती हैं और जिले के एक आर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़ी हुई हैं. बताया जा रहा है कि मनप्रीत का आर्केस्ट्रा संचालक के बेटे से प्रेम संबंध था. किसी बात को लेकर विवाद बढ़ने पर उसने अपने प्रेमी के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद युवक जेल चला गया था. हाल ही में वह जमानत पर बाहर आया है. अब मनप्रीत उसी युवक से शादी कराने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गई.

टॉवर पर चढ़कर बनाया रील
वहीं दूसरी युवती सोनिया का भी एक युवक से प्रेम संबंध था, लेकिन युवक के परिवार वाले इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे. इसी बात से नाराज होकर वह भी अपनी सहेली के साथ टावर पर चढ़ गई. हैरानी की बात यह रही कि टावर पर चढ़ी सोनिया वहां बैठकर मोबाइल से रील्स भी बनाने लगी. बताया जा रहा है कि उसने भोजपुरी गाने 'तोहरा खातिर चढ़ जाईब जानू हो टावर पर' पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में रिकॉर्ड करते नजर आए.

पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा
मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिसकर्मियों ने घंटों तक दोनों युवतियों को समझाया और सुरक्षित नीचे उतरने की अपील की. आखिरकार करीब 8 घंटे बाद दोनों युवतियां टॉवर से नीचे उतर आईं. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों युवतियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है. एक युवती अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग कर रही थी, जबकि दूसरी युवती भी अपने प्रेम संबंध को लेकर नाराज थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्टर: अमितेश त्रिपाठी

ये भी पढ़ें: