Advertisement

देवास में पेट्रोल संकट के बीच युवक का अनोखा जुगाड़, घोड़े पर सवार होकर पहुंचा ऑफिस

देवास में इन दिनों पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें आम बात हो गई हैं. लोग घंटों इंतजार कर रहे हैं, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है. इसी बीच एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. पेट्रोल की कमी के बीच एक युवक ने ऐसा जुगाड़ अपनाया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

घोड़े पर सवार होकर निकला बैंककर्मी
gnttv.com
  • देवास ,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:27 PM IST

देवास में इन दिनों पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें आम बात हो गई हैं. लोग घंटों इंतजार कर रहे हैं, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है. इसी बीच एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. पेट्रोल की कमी के बीच एक युवक ने ऐसा जुगाड़ अपनाया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

घोड़े पर सवार होकर पहुंचे बैंक कर्मचारी
राधागंज निवासी गोपाल ठाकुर ने पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन देखकर अपनी बुलेट बाइक घर पर ही छोड़ दी. ऑफिस पहुंचने की चिंता के बीच उन्होंने एक अनोखा फैसला लिया वे घोड़े पर सवार होकर ही बैंक पहुंच गए. गोपाल ने करीब 3–4 किलोमीटर की दूरी तय कर जवाहर नगर स्थित अपने निजी बैंक में समय पर पहुंचकर हाजिरी भी दर्ज कराई. शहर की सड़कों पर घोड़े पर सवार युवक को देखकर राहगीर हैरान रह गए और कई लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
इस अनोखे जुगाड़ को लेकर सोशल मीडिया पर लोग गोपाल ठाकुर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स इसे संकट में समझदारी का उदाहरण बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे पुराने जमाने की वापसी भी कह रहे हैं. पेट्रोल की किल्लत के बीच यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है.

प्रशासन ने की संयम बरतने की अपील
इधर, जिला प्रशासन ने लोगों से घबराने की बजाय संयम रखने की अपील की है. कलेक्टर ऋतुराज सिंह और एसपी पुनीत गहलोत लगातार मीडिया के माध्यम से लोगों को आश्वस्त कर रहे हैं कि ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. बीती रात एसपी पुनीत गेहलोत ने खुद कई पेट्रोल पंपों का दौरा किया और लोगों को समझाया कि किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक से बचें.

हालांकि प्रशासन की अपील के बावजूद शहर में पेट्रोल पंपों पर भीड़ कम नहीं हो रही है. लोगों को अपने वाहनों में पेट्रोल भरवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. ऐसे में गोपाल ठाकुर का घोड़े पर ऑफिस जाना न केवल एक अलग सोच को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि मुश्किल हालात में लोग किस तरह नए तरीके खोज लेते हैं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement