Advertisement

Gorakhpur News: नवरात्रि में पूर्वोत्तर रेलवे की अनूठी पहल, स्टेशन मास्टर से लेकर पॉइंट्समैन तक, डोमिनगढ़ स्टेशन पर तैनात हुईं महिला कर्मचारी

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने एक अनूठी पहल करते हुए डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन का संचालन पूरी तरह महिलाओं को सौंप दिया है. स्टेशन मास्टर, बुकिंग क्लर्क, पॉइंट्समैन और आरपीएफ कांस्टेबल जैसे प्रमुख पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की गई है.

नवरात्रि पर पूर्वोत्तर रेलवे की अनोखी पहल
रवि गुप्ता
  • गोरखपुर,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:13 PM IST

नवरात्रि के दौरान पूरे देश में नारी शक्ति और नारी वंदन की बात हो रही है. इसी बीच पूर्वोत्तर रेलवे ने महिलाओं के सम्मान में एक अनूठी पहल शुरू की है. दरअसल, गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय है. गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सटे डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन पर महिलाओं को सम्मान देने के लिए कुछ प्रमुख पदों पर उनकी नियुक्ति की गई है. नवरात्रि में जहां लोग दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा करते हैं और नारी वंदन की बात करते हैं, वहीं डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन की जिम्मेदारी एक महिला संभाल रही है. इतना ही नहीं, पूर्वोत्तर रेलवे ने अनूठी पहल करते हुए पूरे स्टेशन की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंप दी है. इस पहल की हर तरफ प्रशंसा हो रही है. हाल ही में लखनऊ के डीआरएम ने डोमिनगढ़ स्टेशन का दौरा किया था. उन्हीं की इस पहल पर पूर्वोत्तर रेलवे यह प्रयोग कर रहा है.

स्टेशन मास्टर से लेकर आरपीएफ कांस्टेबल तक महिलाएं तैनात
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन पर मंडल के उच्चाधिकारियों ने महिलाओं को कुछ प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है. यहां स्टेशन मास्टर, बुकिंग क्लर्क, पॉइंट्स मैन और आरपीएफ कांस्टेबल के पदों पर महिलाएं तैनात हैं. वहीं, सिग्नल विभाग में भी एक महिला को नियुक्त किया गया है. दरअसल, सीपीआरओ का मानना है कि महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम आंकना गलत है. इसी सोच को बदलने और महिलाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से यह तैनाती की गई है. यहां नियुक्त महिलाएं रेलवे की प्रगति के साथ साथ देश की प्रगति में भी अपना योगदान दे रही हैं. गौरतलब है कि नारी शक्ति के सम्मान के लिए लखनऊ मंडल ने यह प्रयोग किया है, जिसे महिलाएं पूरी जिम्मेदारी के साथ संभाल रही हैं.

महिलाओं के योगदान की सराहना कर रहा पूर्वोत्तर रेलवे
सीपीआरओ सुमित कुमार ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे महिलाओं के योगदान की सराहना करता है. उन्होंने कहा कि इस प्रयोग का उद्देश्य उस गलत धारणा को तोड़ना है कि महिलाएं हर काम नहीं कर सकतीं. महिलाएं स्टेशन चला सकती हैं और ट्रेन का परिचालन भी कर सकती हैं. इसी अवधारणा को स्थापित करने के लिए यह प्रयोग किया गया है. ऐसे में रेलवे महिलाओं का सम्मान करता है. सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि महिलाओं ने कुछ सुविधाओं की मांग की है. उनकी मांगों को पूरा करने के लिए लखनऊ मंडल से संपर्क किया जा रहा है.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement