Advertisement

e-SHRAM योजना के तहत मजदूरों के लिए योगी सरकार ने भेजी आर्थिक मदद, जानें कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

इस योजना के तहत ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड लोगों को योगी सरकार ने नवंबर-दिसंबर महीने की किस्त बैंक खाते में भेज दी है. अभी  दो महीने की राशि यानी 1000 रुपए और ट्रांसफर किए जाने हैं. प्रदेश में पंजीकृत मजदूरों की संख्या 5.90 करोड़  से ज्यादा है, जबकि पूरे देश से ई-श्रम पोर्टल पर 25 करोड़ लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं.

E Shram Card
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 3:28 PM IST
  • आसानी से करें रजिस्ट्रेशन
  • पुजारी और आया भी उठा सकते हैं लाभ 

कोरोना काल में पैसों की कमी से जूझ रहे मजदूरों के लिए श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कई योजनाएं शुरू की हैं. इन सब में श्रमिकों के लिए ई-श्रम योजना सबसे ज्यादा लाभकारी साबित हो रही है. इस योजना के तहत ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड लोगों को योगी सरकार ने नवंबर-दिसंबर महीने की किस्त बैंक खाते में भेज दी है. अभी  दो महीने की राशि यानी 1000 रुपए और ट्रांसफर किए जाने हैं. प्रदेश में पंजीकृत मजदूरों की संख्या 5.90 करोड़  से ज्यादा है, जबकि पूरे देश से ई-श्रम पोर्टल पर 25 करोड़ लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं.

कैसें करें रजिस्ट्रेशन 

कोई भी व्यक्ति आसानी से ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकता है. इसके लिए आपको सिर्फ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बिजली बिल या फिर राशन कार्ड और एक्टिव मोबाइल नंबर की जरूरत होती है. रजिस्ट्रेशन के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें.

1. ई-श्रम की ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएं.
2. इसके बाद स्क्रीन पर आपको 'Register on eSHRAM' विकल्प दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें.
3. इसके बाद अपना आधार में रजिस्टर्ड फोन नंबर डालें.
4. इसमें कैप्चा कोड डालें, फिर सेंड ओटीपी पर क्लिक करें.
5. इसके बाद, ई-श्रमिक पोर्टल पर आपका रजिस्ट्रशेन पूरा हो जाएगा.

पुजारी और आया भी उठा सकते हैं लाभ 

ई-श्रम कार्ड के लिए किसी भी तरह के कामगार रजिस्टर करा सकते हैं. इनमें गार्ड, सफाई कर्मचारी, ब्यूटी पार्लर वर्कर, वेल्डिंग वर्कर, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, ईंट भट्ठा मजदूर, मजदूर, मछुआरा, रिक्शा चालक, कुली, ठेला लगाने वाला, चाय वाला, खदान मजदूर, नाई, मोची, बढ़ई, दर्जी आदि शामिल हैं. यही नहीं मूर्तिकार, पंचर बनाने वाला, ऑटो ड्राइवर, सेल्समैन, हेल्पर, ड्राइवर, पेपर हॉकर, नर्स, वार्डबॉय, आया और यहां तक कि मंदिर के पुजारी भी ई-श्रम की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement