Advertisement

बाप-बेटे की जोड़ी का कमाल, साथ मेहनत कर पाई उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी... 3 साल लगातार साथ की मेहनत

हापुड़ जिले के एक गांव में बाप-बेटे ने कड़ी मेहनत कर उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद की प्रवेश परीक्षा पार कर ली. जिसके बाद दोनों को सिपाही पद का नियुक्ति पत्र दिया गया.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2025,
  • अपडेटेड 3:43 PM IST

जब किसी का बेटा-बेटी किसी परीक्षा में पास होते हैं, या फिर उनकी नौकरी लगती है. तो सबसे ज्यादा खुशी मां-बाप को ही होती है. लेकिन हापुड़ जिले के उदयरामपुर नंगला गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुन हर कोई वाह-वाह कर रहा है.

दरअसल यहां एक बेटे को तो उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद का नियुक्ति पत्र मिला ही है. साथ ही उसके पिता को भी यह पत्र मिला है. दोनों बाप-बेटे ने परीक्षा को पास कर एक नई मिसाल खड़ी कर दी है. यह एक ऐसी मिसाल है जिसको सुन कहा जा सकता है कि मेहनत से फल किसी भी उम्र में मिल सकता है.

कौन है बाप-बेटे की जोड़ी
दरअसल बाप, यशपाल, पहले आर्मी ऑर्डिनेंस कोर में थे. फिलहाल वह दिल्ली ऑर्डिनेंस कोर में कार्यरत थे. उन्होंने 2003 में भर्ती की थी औऱ 2019 में रिटायर हो गए थे. लेकिन 2024 की उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही परीक्षा में उन्होंने अपने बेटे शेखर के साथ भाग लिया. और परीक्षा को पास भी कर लिया.

दोनों बाप-बेटे एक साथ करेंगे ट्रेनिंग
लखनऊ में नियुक्ति पत्र पाने के उन्हें सबसे पहले नवीन मंडी जाना था. जहां से वह अन्य अभ्यार्थियों के साथ लखनउ जाना था. इस दौरान उनको एसपी द्वारा ब्रीफ किया गया. तब जाकर दोनों को पता लगा कि उन दोंनो को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है. जिसके बाद दोनों की ट्रेनिंग भी साथ ही होगी.

बाप-बेटे की कड़ी मेहनत
दोनों बाप-बेटे ने इस परीक्षा को पास करने के लिए लाइब्रेरी में कड़ी मेहनत की है. शेखर बताते हैं कि वह अपने पिता के साथ लाइब्रेरी में करीब तीन घंटे रोज के बिताते थे, इस परीक्षा की मेहनत के लिए. और आखिर में मंहनत रंग लाई. जिसके बाद दोनों बाप-बेटे को उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement