Advertisement

फाइटर पायलट बाप-बेटी की जोड़ी ने कर दिया कमाल, एक जैसे फॉर्मेशन में भरी उड़ान

एयर कमोडोर संजय शर्मा और उनकी बेटी अनन्या ने हाल ही में एक जैसे फॉर्मेशन में उड़ान भरी थी. आईएएफ ने एक बयान में कहा कि, "भारतीय वायुसेना में ऐसा कोई पिछला उदाहरण नहीं है जहां एक पिता और उसकी बेटी एक मिशन के लिए एक ही लड़ाकू फॉर्मेशन का हिस्सा थे."

संजय शर्मा और उनकी बेटी अनन्या
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST
  • बाप-बेटी ने रच दिया इतिहास 
  • देश की पहली महिला फाइटर अनन्या

बाप-बेटी का रिश्ता बड़ा ही खूबसूरत रिश्ता होता है. वायुसेना में भी एक एक बाप-बेटी की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है. भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को कहा कि, "इस बाप-बेटी की फाइटर पायलट जोड़ी ने एक जैसे फॉर्मेशन में उड़ान भरी थी. एक ऑफिशियल रिलीज में ये भी कहा गया कि, "ऐसा पहली बार हुआ है जब एक पिता और उसकी बेटी एक मिशन के लिए एक ही गठन का हिस्सा थे.

बाप-बेटी ने रच दिया इतिहास 
एयर कमोडोर संजय शर्मा और उनकी बेटी अनन्या ने हाल ही में एक जैसे फॉर्मेशन में उड़ान भरी थी. आईएएफ ने कहा कि, "पिता-पुत्री की जोड़ी ने 30 मई 2022 को इतिहास रचा, जब उन्होंने वायु सेना स्टेशन बीदर में हॉक-132 विमान के एक समान फॉर्मेशन में उड़ान भरी, जहां फ्लाइंग ऑफिसर अनन्या शर्मा तेज और अधिक बेहतर लड़ाकू विमान में स्नातक होने से पहले अपना प्रशिक्षण ले रही हैं."  

बयान में कहा गया है, "भारतीय वायुसेना में ऐसा कोई पिछला उदाहरण नहीं है जहां एक पिता और उसकी बेटी एक मिशन के लिए एक ही लड़ाकू फॉर्मेशन का हिस्सा थे." यह वह मिशन था जहां दोनों सिर्फ पिता और बेटी से ज्यादा थे. विज्ञप्ति में कहा गया है, "वे कामरेड थे, जिन्हें साथी विंगमैन के रूप में एक-दूसरे पर पूरा भरोसा था."

कौन हैं संजय शर्मा?
एयर कमोडोर संजय शर्मा को 1989 में भारतीय वायुसेना की लड़ाकू धारा में कमीशन किया गया था. उन्हें लड़ाकू अभियानों का व्यापक अनुभव है, उन्होंने मिग -21 स्क्वाड्रन के साथ-साथ फ्रंटलाइन फाइटर स्टेशन की कमान संभाली है.

देश की पहली महिला फाइटर अनन्या
वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बी टेक पूरा करने के बाद, अनन्या को IAF की फ्लाइंग ब्रांच के प्रशिक्षण के लिए चुना गया था. विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्हें दिसंबर 2021 में एक लड़ाकू पायलट के रूप में नियुक्त किया गया था. गौरतलब है कि फ्लाइंग ऑफिसर अनन्या शर्मा के नाम पर एक और उपलब्धि दर्ज है. वह देश की पहली महिला फाइटर भी हैं. अनन्या ने 2016 में भारतीय वायु सेना को ज्वाइन किया था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement