भारतीय रेलवे एक तरफ जहां यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तमाम तकनीकी बदलाव करता रहता है. वहीं दूसरी तरफ धार्मिक महत्व वाले रेलवे स्टेशनों पर विशेष दिनों में ट्रेनों का अस्थाई ठहराव भी प्रदान करता है. ताकि उसे धार्मिक स्थल तक पहुंचने में लोगों को कठिनाई न हो. इसी कड़ी में हर साल शारदीय और वासंतिक नवरात्रि के मौके पर मध्य प्रदेश मैहर रेलवे स्टेशन पर भी महत्वपूर्ण ट्रेनों का अस्थाई स्टॉपेज दिया जाता है. इस बार भी नवरात्रि के मौके पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का अस्थाई ठहराव मैहर रेलवे स्टेशन पर देने का फैसला भारतीय रेलवे ने किया है.
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मैहर में स्थित मैहर देवी मंदिर में देश के अलग-अलग हिस्सों से ट्रेनों के माध्यम से श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में भारतीय रेलवे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस रूट से होकर गुजरने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों में नवरात्रि के दौरान अस्थाई स्टॉपेज देता है. जो इस बार नवरात्रि के मौके पर भी दिया जा रहा है. हम आपको उन सभी ट्रेनों की लिस्ट देने जा रहे हैं. जो नवरात्रि के दौरान मैहर रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया है कि नवरात्रि मेला के अवसर पर मैहर स्टेशन पर 05 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया गया है. ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके.
यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट:
- वलसाड से 21 मार्च से 28 मार्च, 2026 तक खुलने वाली 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.05 बजे पहुँच कर 15.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- मुजफ्फरपुर से 23 मार्च से 30 मार्च, 2026 तक खुलने वाली 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11.40 बजे पहुंच कर 11.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर से 20 मार्च से 27 मार्च, 2026 तक खुलने वाली 11045 छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल,कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 17.20 बजे पहुंच कर 17.25 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- धनबाद से 23 मार्च से 30 मार्च, 2026 तक खुलने वाली 11046 धनबाद-छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 22.25 बजे पहुंच कर 22.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- रक्सौल से 21 मार्च से 28 मार्च, 2026 तक खुलने वाली 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11.25 बजे पहुंच कर 11.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 23 मार्च से 30 मार्च, 2026 तक खुलने वाली 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 10.40 बजे पहुंच कर 10.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- पूर्णा जं. से 19 मार्च से 26 मार्च, 2026 तक खुलने वाली 17610 पूर्णा जं.-पटना एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 10.40 बजे पहुंच कर 10.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- पटना से 21 मार्च से 28 मार्च, 2026 तक खुलने वाली 17609 पटना-पूर्णा जं. एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 17.15 बजे पहुंच कर 17.20 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- पटना से 18 मार्च से 30 मार्च, 2026 तक खुलने वाली 22972 पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 08.15 बजे पहुंच कर 08.20 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- बांद्रा टर्मिनस से 23 मार्च से 30 मार्च, 2026 तक खुलने वाली 22971 बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.05 बजे पहुंच कर 15.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
रिपोर्टर: उदय गुप्ता
ये भी पढ़ें: