Advertisement

नोएडा में बनेगी टाइम्स स्क्वायर जैसी इमारत, एनसीआर की सबसे मशहूर जगह बनाने की कवायद

नोएडा प्राधिकरण की कोशिश है नोएडा को एक बड़ा शॉपिंग हब बनाया जाए. प्राधिकरण के प्लान के मुताबिक नोएडा टाइम स्क्वायर को सेक्टर 18 की मल्टीलेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स के सामने बनाया जाएगा.

नोएडा में बनेगी टाइम्स स्क्वेयर जैसी इमारत
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:31 PM IST
  • सेक्टर 18 में बनेगा नोएडा टाइम्स स्क्वायर
  • नोएडा को शॉपिंग हब बनाने का है मकसद
  • न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर की तर्ज पर बनेगा

आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार लगातार राज्य के विकास के लिए काम कर रही है. हाल ही में हुए जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद अब न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर की तर्ज पर नोएडा में भी नोएडा टाइम स्क्वायर बनाने की तैयारियां शुरू हो गई है. 

सेक्टर 18 में बनेगा नोएडा टाइम्स स्क्वायर 
सूत्रों की मानें तो नोएडा के सेक्टर 18 में नोएडा टाइम्स स्क्वायर बनाया जाएगा. कोशिशें की जा रही है कि एनसीआर में घूमने की सबसे मशहूर और शानदार जगह टाइम्स स्क्वायर को बनाया जाए. नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की मानें तो टाइम्स स्क्वायर पर बच्चों के खेलने के लिए एमपी थिएटर, वीडियो वॉल और क्रोमा वॉल बनाए जाने की तैयारी की जा रही है.

नोएडा को शॉपिंग हब बनाने का है मकसद
नोएडा प्राधिकरण की कोशिश है नोएडा को एक बड़ा शॉपिंग हब बनाया जाए. प्राधिकरण के प्लान के मुताबिक नोएडा टाइम स्क्वायर को सेक्टर 18 की मल्टीलेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स के सामने बनाया जाएगा. नोएडा प्राधिकरण का मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा एडवरटाइजिंग के जरिए करोड़ों रुपए की आमदनी की जा सके और लोगों को अपनी तरफ आकर्षित भी किया जाए. ऐसा अनुमान है की प्रोजेक्ट में ₹75 करोड़ की लागत लगेगी.

न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर की तर्ज पर बनेगा
नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा टाइम स्क्वायर का बिलबोर्ड न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर से छोटा होगा. इसका साइज 6500 वर्गफुट होगा. नोएडा प्राधिकरण बिलबोर्ड को चलाने के लिए एजेंसी का चयन करेगा, जिसे 10 साल की लीज पर दिया जाएगा और इस कंपनी से मासिक किराया भी वसूला जाएगा. न्यूयॉर्क के मशहर टाइम्स स्क्वायर पर लगे तमाम डिस्प्ले बोर्ड में एक दिन के विज्ञापन पर 5 हजार से 50 हजार डॉलर यानी करीब से 3.75 लाख रुपये से 37.5 लाख रुपये तक खर्च होते हैं.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement