Advertisement

यूपी में योगी सरकार का बड़ा तोहफ़ा, अब ब्लड रिलेशन में होने वाली रजिस्ट्री पर नहीं देना होगा स्टांप शुल्क, मात्र 6 हज़ार में प्रॉपर्टी गिफ्ट डीड

उत्तर प्रदेश में सरकार ने फैसला किया है कि अब से राज्य में ब्लड रिलेशन में होने वाली रजिस्ट्री पर कोई स्टांप शुल्क नहीं देना होगा. मात्र 6 हजार होगी प्रॉपर्टी गिफ्ट डीड.

Representational Image (Photo: Pixabay)
gnttv.com
  • लखनऊ,
  • 15 जून 2022,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST
  • युपी सरकार ने फैसला लिया है कि ब्लड रिलेशन में होने वाली रजिस्ट्री का अब कोई स्टांप शुल्क नहीं देना होगा
  • मात्र 5 हजार के स्टांप पर रजिस्ट्री होगी और 1 हजार प्रोसेसिंग फीस लगेगी

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने नागरिकों को एक और तोहफा दिया है. अगर आप परिवार में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री आदि करा रहे हैं तो सरकार का यह फैसला आपको राहत दे सकता है. दरअसल, युपी सरकार ने फैसला लिया है कि ब्लड रिलेशन में होने वाली रजिस्ट्री का अब कोई स्टांप शुल्क नहीं देना होगा. मात्र 5 हजार के स्टांप पर रजिस्ट्री होगी और 1 हजार प्रोसेसिंग फीस लगेगी.

योगी सरकार ने कैबिनेट में इस नियम को पास किया है. जिसमें अपनों के नाम संपत्ति करने के लिए गिफ्ट डीड (दान विलेख) में 6 हजार रुपये के स्टांप पर रजिस्ट्री की सुविधा प्रदान की है. सरकार ने फैसले के मुताबिक, परिवार के अंदर माता-पिता, पति-पत्नी, पुत्र-पुत्री, पुत्र वधू, दामाद, सगा भाई, सगी बहन, नाती-पोते आदि इस कैटेगरी में आएंगे. 

लाखों का काम होगा अब हजारों में 

पहले की बात करें तो लोगों को अभी तक डीएम सर्किल रेट के हिसाब से रुपए खर्च करने पड़ते थे. जिसमें अगर कोई 50 लाख रुपए की है तो उसकी रजिस्ट्री के लिए कम से कम ₹4 लाख 20 हजार रुपए खर्च करने पड़ते थे. लेकिन अब मात्र ₹6 हजार में यह काम हो जाएगा. हालांकि यह योजना अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गई है. 

दूसरे की राज्यों में पहले से है यह सुविधा

शुरुआत में 6 महीने के लिए इसे लागू किया जाएगा और बाद में, सभी पहलुओं पर विचार करके इस को आगे बढ़ाया जा सकता है. इस फैसले से सरकार को तकरीबन 200 करोड़ का नुकसान होगा. क्योंकि अभी तक डीएम सर्किल रेट के हिसाब से स्टांप शुल्क लिया जा रहा है. इस सुविधा का लाभ यूपी के अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक और एमपी जैसे राज्यों में भी दिया जा रहा है. 

(आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement