Advertisement

Greater Noida में मकान और दुकान लेने का मिलेगा मौका, Authority CEO ने बनाया खास प्लान

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की संस्थागत, वाणिज्यिक, औद्योगिक और आवासीय भूखंडों की योजना जल्द लाने की तैयारी है. प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने सभी विभागों को स्कीमें लाना का निर्देश दिया.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने वाणिज्यिक विभाग की समीक्षा की
तनसीम हैदर
  • ग्रेटर नोएडा,
  • 24 मई 2023,
  • अपडेटेड 1:34 PM IST

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में मकान और दुकान लेने का सपना जल्द ही पूरा होगा. प्राधिकरण लेफ्ट आउट स्कीम लेकर आ रहा है. प्राधिकरण की संस्थागत, वाणिज्यिक, औद्योगिक और आवासीय भूखंडों की योजना जल्द लाने की तैयारी है. प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने आगामी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को देखते हुए सभी विभागों को स्कीमें लाने का निर्देश दिया है. प्राधिकरण की सीईओ ने वाणिज्यिक विभाग की समीक्षा करते हुए भूखंडों के साथ ही निर्मित शॉप और क्योस्क की योजना लाने के निर्देश दिए.

अगले हफ्ते 22 वाणिज्यिक भूखंडों की योजना- 
22 वाणिज्यिक भूखंडों की योजना अगले सप्ताह आने वाली है. इन भूखंडों पर एफएआर 4 है. मिल्क बूथ और पेट्रोल पंपों की योजना भी जल्द लाने की तैयारी है. सीईओ ने निर्देश दिए कि लेफ्ट आउट दुकानों का भी सर्वे कर लिया जाए, जिससे प्राप्त दुकानों को स्कीम में शामिल करें. सीईओ ने कहा कि हाल ही में निरस्त किए गए सभी भूखंडों को कब्जे में लेकर आगामी योजनाओं में जरूर शामिल कर लें. सीईओ ने संस्थागत भूखंडों की योजना भी अगले सप्ताह में लाने का लक्ष्य दिया है.

लेफ्ट आउट फ्लैटों की स्कीम की भी योजना-
सीईओ ने आवासीय संपत्ति विभाग को भी लेफ्ट आउट फ्लैटों की स्कीम भी शीघ्र लाने के निर्देश दिए. औद्योगिक भूखंडों की योजना हाल ही में समाप्त हुई है. सीईओ ने इन भूखंडों का ऑक्शन शीघ्र कराने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही सीईओ ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी भूमिका निभाने के लिए निवेशकों के साथ हुए करार को अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए. उनको जमीन उपलब्ध कराने, लीज डीड कराने और नक्शा पास कराने में सहयोग करने के निर्देश भी दिए.

बैठक में सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे-
बिल्डर विभाग की समीक्षा बैठक में सीईओ रितु माहेश्वरी ने विगत स्कीम के भूखंडों का ई-ऑक्शन शीघ्र करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही खाली भूखंडों का आवंटन निरस्त करने और एमओयू को निवेश में तब्दील कराने के भी निर्देश दिए. बैठक में एसीईओ आनंद वर्धन, ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव, ओएसडी विशु राजा समेत सभी वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement