पाकिस्तान से आई सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं. ग्रेटर नोएडा की रबूपुरा में रहने वाली सीमा हैदर ने हाल ही में अपने बेटे का नामकरण किया है. इस दौरान उन्होंने अपने बेटे का नाम 'भारत' रखा है, जो चर्चा का विषय बन गया है.
बहुत सुंदर है हिंदू धर्म- सीमा हैदर
नामकरण के मौके पर सीमा हैदर ने कहा है कि उन्हें हिंदू धर्म बहुत सुंदर लगता है और वह इसे अपना कर बेहद खुश है. उन्होंने कहा है कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि वह अब हिंदू है. सीमा हैदर ने बताया कि नामकरण संस्कार के दौरान पंडित जी ने बच्चे के नाम के लिए वह अक्षर 'भ' अक्षर सुझाया था. इसके बाद परिवार ने काफी सोच विचार किया और अंत में बेटे का नाम भारत तय किया गया.
भारत से सुंदर नाम कोई नहीं हो सकता- सीमा
उन्होंने कहा कि भारत से सुंदर नाम कोई हो ही नहीं सकता. यह नाम हमारे देश की पहचान है और हमें इस पर गर्व है. सीमा हैदर ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि उन्हें क्रिकेट मैच में भारत को जीतते देखना बहुत अच्छा लगता है. उन्होंने बताया कि जब भी भारत का मैच होता है तो वह भगवान से प्रार्थना करती है कि भारत ही जीते. उन्होंने कहा कि भारत की जीत उन्हें खुशी देती है और वह हमेशा भारत का समर्थन करती हैं.
भारत में बहुत प्यार मिला- सीमा हैदर
सीमा हैदर ने साफ तौर पर कहा है कि वह अब भारत में ही रहना चाहती हैं और पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती. उन्होंने कहा कि भारत में उन्हें बहुत प्यार मिला है, यहां के लोग उन्हें अपनाते हैं और अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें यहां रहकर बहुत अच्छा लगता है और उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है.
मामा बन गए वकील एपी सिंह-
नामकरण के दौरान सीमा के वकील ओर मुंह बोले भाई एपी सिंह भी मौजूद रहे. उन्होंने सारी रस्में सीमा के भाई यानी कि बच्चों के मामा बनने के तौर पर निभाई. इस दौरान गांव के लोग भी मौजूद रहे. बड़ी धूमधाम से बच्चे का नाम संस्करण का प्रोग्राम शुरू हुआ और सभी ने माता-पिता और बच्चे को अपना आशीर्वाद भी दिया. फिलहाल सीमा हैदर अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित है. उनका कहना है कि वह अब और बच्चे नहीं करना चाहती फिलहाल बच्चों की पढ़ाई और परवरिश पर उनका ध्यान केंद्रित है.
(अरुण त्यागी की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: