Advertisement

पाकिस्तान को धूल चटाने वाले अभिनंदन ने लिया भारतीय एयफोर्स से रिटायरमेंट, अब इस एयरलाइन के उड़ाएंगे प्लेन

पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को गिराने वाले ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय वायुसेना से प्रीमेच्योर रिटायरमेंट ले लिया है. 22 साल की वायुसेना सेवा के बाद अब वह रीजनल एयरलाइन 'फ्लाई 91' के साथ बतौर कमर्शियल पायलट नई पारी शुरू करेंगे.

Group Captain Abhinandan Varthaman
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

2019 में पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट को मिग-21 बाइसन से मार गिराने वाले ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय वायुसेना से रिटायरमेंट ले लिया है. अब वह अपने करियर की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. अभिनंदन जल्द ही रीजनल एयरलाइन फ्लाई 91 से जुड़ेंगे और कमर्शियल विमान उड़ाते नजर आएंगे.

2019 में पाकिस्तान के F-16 को गिराया था
27 फरवरी 2019 को भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई संघर्ष हुआ था. उस दौरान अभिनंदन वर्धमान श्रीनगर एयरबेस की 51वीं स्क्वाड्रन में विंग कमांडर के तौर पर तैनात थे. उन्होंने मिग-21 बाइसन से पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट को मार गिराया था. हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान उनका मिग-21 भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. विमान क्रैश होने से पहले अभिनंदन ने सीट इंजेक्ट की और पैराशूट के जरिए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के भीमबेर जिले के होर्रान गांव में उतर गए थे. यह जगह LOC से करीब 7 किलोमीटर दूर थी. इसके बाद पाकिस्तानी रेंजरों ने उन्हें पकड़ लिया था.

पाकिस्तान की कैद से लौटे थे अभिनंदन
अभिनंदन को पाकिस्तान ने अपने कब्जे में ले लिया था. भारत की चेतावनी के बाद पाकिस्तान को उन्हें वापस भारत को सौंपना पड़ा. इस पूरे घटनाक्रम के बाद अभिनंदन देशभर में चर्चा में आए थे. उनकी बहादुरी के लिए उन्हें वीर चक्र से भी सम्मानित किया गया.

मई 2019 में सूरतगढ़ भेजे गए थे
पाकिस्तान की कैद से वापस आने के बाद सुरक्षा कारणों को देखते हुए अभिनंदन को मई 2019 में राजस्थान के सूरतगढ़ एयरबेस पर पोस्टिंग दी गई थी. यहां उन्होंने दोबारा मिग-21 फाइटर जेट उड़ाना शुरू किया था. इसके बाद नवंबर 2021 में उन्हें विंग कमांडर से पदोन्नत करके ग्रुप कैप्टन बनाया गया.

मार्च 2026 में लिया प्रीमेच्योर रिटायरमेंट
अभिनंदन वर्धमान ने इसी साल मार्च 2026 में भारतीय वायुसेना से प्रीमेच्योर रिटायरमेंट लिया. इसके साथ ही वायुसेना में उनका करीब 22 साल का सफर खत्म हो गया. अब वह सिविल एविएशन में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. फ्लाई 91 ने भी उनके एयरलाइन से जुड़ने की पुष्टि की है.

12 रीजनल शहरों के बीच उड़ान भरती है फ्लाई 91
फ्लाई 91 फिलहाल टियर-2 और टियर-3 कैटेगरी के 12 रीजनल शहरों के बीच उड़ानें संचालित करती है. इनमें गोवा, कोच्चिन, हैदराबाद, बेंगलुरु, लक्षद्वीप, पुणे, अगाती और हुबली शामिल हैं. ऐसे में आने वाले समय में अभिनंदन वर्धमान इन्हीं रीजनल रूट्स पर कमर्शियल विमान उड़ाते नजर आ सकते हैं.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement