Advertisement

Gurugram News: साइबर जालसाज का इंटरनेशनल 'लव ट्रैप', इटली की महिला को शादी का दिया झांसा... AI वीडियो प्रोजेक्ट के नाम पर ऐंठे पैसे

गुरुग्राम में एक युवक जो बेरोजगार हो चुका था. उसने पैसे कमाने के लिए अपराध का रास्ता चुना. जिसमें उसने एक विदेशी महिला के एआई प्रोजेक्ट के नाम पर हजारों रुपए की ठगी की.

गिरफ्तार आरोपी
नीरज वशिष्ठ
  • गुरुग्राम,
  • 02 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST

खुद को 'AI फिल्म क्रिएटर' बताकर सोशल मीडिया पर इटली की एक महिला को प्रेम जाल और शादी के झांसे में फंसाने वाले 36 वर्षीय शातिर ठग अखिल को गुरुग्राम साइबर पुलिस ने दबोच लिया है. 

आरोपी ने महिला से AI वीडियो प्रोजेक्ट के नाम पर करीब 98 हजार रुपए (900 यूरो) ठग लिए थे. अपनी जमा-पूंजी और भावनाएं लुटने के बाद विदेशी महिला इंसाफ की गुहार लेकर सीधे सात समंदर पार इटली से उड़कर गुरुग्राम पहुंच गई.

बेरोजगारी के चलते पकड़ी अपराध की राह

आरोपी अखिल, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का निवासी है और B.Sc. ग्रेजुएट है. गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी छूटने के बाद बेरोजगार होकर अपराध की राह पर चल पड़ा था. उसने इंस्टाग्राम पर महिला से नजदीकी बढ़ाई और पहले शादी का वादा कर गहरा विश्वास जीता. 

जिसके बाद काम के विस्तार का बहाना बनाकर वेस्टर्न यूनियन के जरिए 450-450 यूरो की दो किस्तों में कुल 900 यूरो मंगवा लिए. ठगी की रकम को उसने मुथूट फाइनेंस के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करवाया, जहां डिडक्शन के बाद उसे करीब 67,297 रुपए मिले. वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

इटालियन महिला ने जताया पुलिस का आभार

शिकायत मिलते ही साइबर अपराध थाना (पश्चिम) की टीम और एसीपी गौरव फोगाट ने त्वरित व तकनीकी कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुखराली, सेक्टर-17 से धर दबोचा. सात समंदर पार आकर न्याय पाने वाली इटालियन महिला ने भारतीय पुलिस की इस बिजली जैसी फुर्ती, संवेदनशीलता और पेशेवर रवैये की खुले दिल से तारीफ करते हुए गुरुग्राम पुलिस का आभार जताया. 

पुलिस ने इसे अपनी नियमित ड्यूटी बताते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि सोशल मीडिया की आड़ में विदेशी नागरिकों को ठगने वाले अपराधी कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकते.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement