Advertisement

iPhone के लालच में बेटे ने किया मां के गहनों पर हाथ साफ, दोस्त संग प्लान बनाया, फिर जो हुआ...

नादौन के गगाल इलाके में दो दिन पहले एक घर से गहनों की चोरी की शिकायत सामने आई थी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. जांच के दौरान जो खुलासा हुआ, वह बेहद चौंकाने वाला था. चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि घर के ही नाबालिग बेटे ने की थी.

gnttv.com
  • हमीरपुर ,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के नादौन क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग बेटे ने iPhone खरीदने की चाह में अपनी ही मां के सोने के गहने चुरा लिए. इस घटना ने परिवार और इलाके दोनों को चौंका दिया है. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

जानकारी के अनुसार, नादौन के गगाल इलाके में दो दिन पहले एक घर से गहनों की चोरी की शिकायत सामने आई थी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. जांच के दौरान जो खुलासा हुआ, वह बेहद चौंकाने वाला था. चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि घर के ही नाबालिग बेटे ने की थी.

दोस्तों से साथ चुराए गहने
बताया जा रहा है कि बेटे ने अपने एक दोस्त कृष और उसकी बहन के साथ मिलकर यह साजिश रची. चोरी किए गए गहनों को तीनों ने मिलकर एक निजी फाइनेंस कंपनी में गिरवी रख दिया. इसके बदले करीब तीन लाख रुपये का लोन लिया गया. आरोपी बेटे का मकसद इन पैसों से iPhone खरीदना था.

पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह के अनुसार, मामले की गहन जांच के बाद सच्चाई सामने आई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित फाइनेंस कंपनी से सभी गहनों को बरामद कर लिया है. इस मामले में नाबालिग के साथ उसके दोस्त और उसकी बहन की भूमिका भी सामने आई है, जिसके चलते उनके खिलाफ भी आगे की कार्रवाई की जा रही है. यह घटना न केवल एक आपराधिक मामला है, बल्कि यह युवाओं में बढ़ती उपभोक्तावादी सोच और गलत संगत के प्रभाव को भी उजागर करती है. पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन दें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.

रिपोर्टर: अशोक राणा

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement