Advertisement

Weather Update: नौ डिग्री तक लुढ़क सकता है आज राजधानी का पारा, दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में AQI 400 पार

28 नवंबर को कैसा रहने वाला है दिल्ली से शहरों का तापमान, कहां पड़ेगी ठंड और कहां और अलर्ट जारी.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 9:58 AM IST

भारत देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते बढ़ती ठंड महसूस की जा रही है. दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां सुबह के समय काफी ठंड महसूस होती है. साथ ही लोगों तो रात में अब कंबल का इस्तेमाल करना पड़ रहा है. तो वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि अगले कुछ दिनों के लिए तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. साथ ही कई राज्यों के लिए घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है.

दिल्ली का कैसा रहेगा आज का मिजाज़?
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए 30 नवंबर तक घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान किया है. हालांकि कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश होने की संभावना न के बराबर है. वहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा.

साथ ही दिल्ली में प्रदूषण की मार की काफी बढ़ रही है. ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए मास्क का इस्तेमाल करना पड़ रहा है. साथ ही लोग कोशिश कर रहे हैं कि वह घर से कम बाहर निकलें, खासतौर पर सांस के मरीज. चलिए बताते हैं कि दिल्ली के किस इलाके में AQI कितना पहुंचा हुआ हैं.

दक्षिण में दबाव बना रहा मुसीबत
उत्तर भारत में ठंड के बीच दक्षिण में दबाव तेज़ी के साथ बढ़ता जा रहा है. जिसके चलते मौसम विभाग ने  चेतावनी जारी करते हुए कहा कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तट के पास दबाव चक्रवात में बदल सकता है. इसके चलते तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और केरल में 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक भारी से भारी बारिश होने की संभावना है.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement