Advertisement

Baghpat: आस्था की अनोखी कहानी.. भगवान से मानी मृत भाई के लौटने की मन्नत, ठीक एक साल बाद पैदा हुआ बच्चा.. तौल डाला बच्चे को सिक्कों से

बागपत में एक शख्स ने अपने चार माह के बेटे के वजन के बराबर सिक्के तौलकर मंदिर में दान कर दिए. इस शख्स ने मन्नत मांगी थी कि उसका मरा हुआ भाई किसी भी रूप में वापस आ जाए, तो वो वजन बराबर सिक्के दान करेगा.

बच्चे को सिक्कों में तौलते हुए
gnttv.com
  • बागपत,
  • 02 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:39 AM IST

जहां आज रिश्ते जमीन के टुकड़ों पर तौले जाते हैं, वहीं बागपत में एक शख्स ने अपने चार माह के बेटे के वजन के बराबर सिक्के तौलकर मंदिर में दान कर दिए. इसके पीछे की वजह ने हर किसी को भावुक कर दिया. इस शख्स ने मन्नत मांगी थी कि उसका मरा हुआ भाई किसी भी रूप में वापस आ जाए, तो वो वजन बराबर सिक्के दान करेगा. अब घर में जन्मे अपने बच्चे में युवक को अपना भाई नज़र आया तो उसने उसका नाम भी अपने भाई में नाम पर रख दिखा.

युवक की अनोखी मन्नत
दरअसल बागपत के छपरौली कस्बे में रहने वाले अक्षय की यह कहानी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. फल का ठेला लगाने वाले अक्षय के छोटे भाई रोहित की 9 नवंबर 2024 को बीमारी के चलते मौत हो गई थी. भाई के जाने का गम इतना गहरा था कि अक्षय ने भगवान से मन्नत मांगी कि अगर उसका भाई किसी रूप में वापस मिला, तो वह मंदिर में उसके वजन के बराबर सिक्कों का दान करेगा.

कुदरत ने रचा संयोग
कुदरत ने ऐसा संयोग रचा कि भाई रोहित की मौत के ठीक एक साल बाद 1 नवंबर 2025 को अक्षय की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया. हैरानी की बात यह कि बच्चे का जन्म उसी तारीख को हुआ, जिस तारीख को रोहित की मौत हुई थी. अक्षय ने इसे सिर्फ इत्तेफाक नहीं, बल्कि भगवान का संकेत माना. उसने अपने बेटे का नाम भी रोहित ही रखा.

पूरी की अपनी मन्नत
मन्नत पूरी होने पर अक्षय ने अपने करीब चार माह के बेटे को तराजू पर बिठाया और सिक्कों से तौल दिया. तौल में आए करीब 9 हजार 200 रुपए के सिक्के उसने मंदिर में दान कर दिए. अक्षय ने कहा कि “मेरे बेटे के रूप में मेरा भाई वापस आ गया है. इससे बड़ी खुशी मेरे लिए कुछ नहीं हो सकती.” लेकिन एक बात साफ है कि इंसानियत आस्था और भाईचारे की यह कहानी आज उस समाज के लिए नज़ीर बन गई है, जहां रिश्ते अक्सर स्वार्थ की भेंट चढ़ जाते हैं. फिलहाल यह अनोखा मामला पूरे क्षेत्र में भावनाओं और चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

- मनुदेव की रिपोर्ट

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement