Advertisement

Muzaffarpur: पति रह गया सोता.. और आधी रात पत्नी नगदी और जेवर संग फरार.. दुल्हन पक्ष का आरोप, दूल्हे वालो ने किया गायब

मुजफ्फरपुर में शादी के 16 दिन बाद नवविवाहिता घर से नकदी और लाखों के गहने लेकर लापता हो गई.

Bride And Groom
gnttv.com
  • मुजफ्फरपुर,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:35 AM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के महज 16 दिन बाद नवविवाहिता घर से कैश और लाखों रुपए के गहने लेकर घर से फरार हो गई. घटना गायघाट थाना क्षेत्र के लोमा गांव की बताई जा रही है. मामले में अब प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आ रहा है.

कितना सामान हुआ गायब?
लोमा गांव निवासी रामबाबू मांझी के बेटे धर्मेंद्र कुमार की शादी 25 अप्रैल को पियर थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी. परिवार का कहना है कि शादी के बाद सबकुछ सामान्य चल रहा था. लेकिन शादी के 16वें दिन देर रात जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी दुल्हन घर में रखे 72 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई.

क्या आरोप है दूल्हा पक्ष के?
सुबह के समय जब धर्मेंद्र की नींद खुली तो पत्नी बिस्तर पर नहीं मिली. पहले परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद जब घर के बक्से और अलमारी की जांच की गई तो नकदी और जेवर गायब मिले. परिवार का आरोप है कि नवविवाहिता सुनियोजित तरीके से घर से कीमती सामान लेकर भागी है.

दुल्हन पक्ष ने लगाए उल्टे आरोप
पीड़ित पति धर्मेंद्र कुमार ने गायघाट थाना में शिकायत दिए जाने की बात कही है. वहीं दूसरी ओर दुल्हन के पिता ने भी दूल्हा पक्ष के खिलाफ अपनी बेटी को गायब करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. मामले को लेकर गायघाट थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पुलिस दुल्हन की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

- मणि भूषण शर्मा की रिपोर्ट

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement