scorecardresearch

कक्षा 6 के छात्र ने चॉकलेट देकर अधिकारी से की गंदे पानी की समस्या दूर करने की अपील, कहा- 'बिना लिए-दिए काम नहीं होता…'

क्षा 6 के छात्र मानवेंद्र सिंह ने अपने घर के बाहर बह रहे गंदे सीवर के पानी की समस्या को लेकर जनसुनवाई में पहुंचकर अनोखा कदम उठाया. उसने अपनी गुल्लक से निकाले गए पैसों से चार चॉकलेट खरीदी और उन्हें जिला पंचायत सीईओ की टेबल पर रखकर समस्या को हल करने की गुहार लगाई. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

Morena news Morena news

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक दिल छू लेने वाला और सोचने पर मजबूर करने वाला मामला सामने आया है. यहां संजय कॉलोनी में रहने वाले कक्षा 6 के छात्र मानवेंद्र सिंह ने अपने घर के बाहर बह रहे गंदे सीवर के पानी की समस्या को लेकर जनसुनवाई में पहुंचकर अनोखा कदम उठाया. उसने अपनी गुल्लक से निकाले गए पैसों से चार चॉकलेट खरीदी और उन्हें जिला पंचायत सीईओ की टेबल पर रखकर समस्या को हल करने की गुहार लगाई. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

दरअसल, मानवेंद्र सिंह पिछले कई दिनों से अपने घर के बाहर लगातार बह रहे सीवर के गंदे पानी से परेशान था. इस वजह से उसका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था. वह न तो ठीक से बाहर खेल पा रहा था और न ही अपनी साइकिल चला पा रहा था. यहां तक कि स्कूल आने जाने में भी उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ.

जनसुनवाई में पहुंचा मासूम छात्र
मानवेंद्र ने बताया कि उसने चार बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसी कारण वह जनसुनवाई में पहुंच गया. उसने कहा कि उसे लगता है कि बिना किसी लेनदेन के काम नहीं होता, इसलिए उसने प्रतीक के तौर पर चार चॉकलेट साथ लेकर गया. जनसुनवाई में उसने जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव से अपनी समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने की अपील की छात्र ने यह भी कहा कि अगर इसके बाद भी उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह अपनी चॉकलेट वापस ले लेगा. उसका यह मासूम लेकिन गंभीर बयान प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है.

रिपोर्टर: हेमंत शर्मा

ये भी पढ़ें: