Advertisement

Independence Day Special Song: देशभक्ति के रंग में रंग देंगे बॉलीवुड के ये 7 सुपरहिट गाने, सुनते ही दिल बोलेगा- मेरा भारत महान

बॉलीवुड ने भी समय-समय पर ऐसे कई गाने दिए हैं, जिन्हें सुनते ही दिल में देश के लिए गर्व और जोश भर जाता है. अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस पर अपनी प्लेलिस्ट को देशभक्ति के रंग में रंगना चाहते हैं, तो ये गाने जरूर सुनें.

15 August independence day song
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST

स्वतंत्रता दिवस का मौका हो और देशभक्ति के गाने न बजें, ऐसा भला कैसे हो सकता है. 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का मौका होता है. इस दिन तिरंगा फहराने से लेकर देशभक्ति गीत सुनने तक, हर चीज में देश के प्रति प्यार और सम्मान नजर आता है. बॉलीवुड ने भी समय-समय पर ऐसे कई गाने दिए हैं, जिन्हें सुनते ही दिल में देश के लिए गर्व और जोश भर जाता है. अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस पर अपनी प्लेलिस्ट को देशभक्ति के रंग में रंगना चाहते हैं, तो ये गाने जरूर सुनें.

आई लव माई इंडिया(परदेस)
'ओल्ड इज गोल्ड' कहावत इस गाने पर बिल्कुल सही बैठती है. फिल्म 'परदेस' का 'आई लव माई इंडिया' आज भी लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है. खासकर स्वतंत्रता दिवस के स्कूल प्रोग्राम में यह गाना अक्सर सुनने को मिलता है. इसमें भारत की संस्कृति और खूबसूरती को बेहद शानदार तरीके से दिखाया गया है.

तेरी मिट्टी(केसरी)
अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का 'तेरी मिट्टी' सुनते ही आंखें नम और दिल गर्व से भर जाता है. मनोज मुंतशिर के लिखे इस गाने को बी प्राक ने अपनी दमदार आवाज दी है. गाने के बोल उन वीर जवानों की कुर्बानी याद दिलाते हैं, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान तक दे दी.

ऐ वतन(राजी)
आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' का 'ऐ वतन' देश के लिए प्यार और जुड़ाव को खूबसूरती से दिखाता है. सुनिधि चौहान की आवाज में यह गाना दिल को छू जाता है. इसके बोल बताते हैं कि इंसान दुनिया में कहीं भी चला जाए, उसका देश हमेशा उसके दिल में रहता है.

जय हो(स्लमडॉग मिलियनेयर)
ए आर रहमान का 'जय हो' देश भक्ति के साथ जोश और उत्साह से भी भर देता है. ऑस्कर जीतने वाले इस गाने की धुन सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं. स्कूल और कॉलेज के कार्यक्रमों में भी इस गाने पर ग्रुप डांस खूब देखने को मिलता है.

रंग दे बसंती(रंग दे बसंती)
'रंग दे बसंती' का टाइटल ट्रैक युवाओं में जोश भरने के लिए काफी है. ए आर रहमान का यह गाना देश की खूबसूरती, दोस्ती और युवाओं के जज्बे को शानदार तरीके से सामने लाता है. स्वतंत्रता दिवस की प्लेलिस्ट में यह गाना जरूर शामिल करें.

ऐसा देश है मेरा(वीर-जारा)
फिल्म 'वीर-जारा' का 'ऐसा देश है मेरा' भारत की खूबसूरती और संस्कृति को बेहद प्यारे अंदाज में दिखाता है. लता मंगेशकर और उदित नारायण की आवाज इस गाने को और खास बना देती है. भारत की खूबसूरती को महसूस करने के लिए यह गाना जरूर सुनें.

कंधों से मिलते हैं कंधे(लक्ष्य)
फिल्म 'लक्ष्य' का 'कंधों से मिलते हैं कंधे' एकता और हिम्मत का संदेश देता है. गाना बताता है कि जब देश के लोग एक साथ खड़े होते हैं, तो बड़ी से बड़ी मुश्किल का सामना किया जा सकता है. इसकी धुन और बोल स्वतंत्रता दिवस पर जोश बढ़ाने के लिए बिल्कुल सही हैं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement