Advertisement

रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज! 14 फरवरी से सभी ट्रेनों में मिलेगा खाना 

कोरोना मामलों में हो रही कमियों को देखते हुए 21 दिसंबर से ही करीब 30 प्रतिशत और 22 जनवरी तक 80 प्रतिशत ट्रेनों में खाने की सेवा बहाल कर दी गई थी. बची हुई 20 प्रतिशत ट्रेनों में खाने की सुविधा 14 फरवरी 2022 तक बहाल कर दी जाएगी.

14 फरवरी से सभी ट्रेनों में मिलेगा खाना (सांकेतिक तस्वीर)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 11 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 8:05 PM IST
  • 14 फरवरी से सभी ट्रेनों में मिलेगा खाना.  
  • कोरोना महामारी के कारण बंद थी आईआरसीटीसी की सर्विस.

ट्रेन में यात्रा करने वाली रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है. आने वाले 14 फरवरी से  IRCTC सभी ट्रेनों में खानपान की सुविधा बहाल करने जा रही है. अभी तक ट्रेनों मे पके हुए खाने की ये सुविधा महज 80 प्रतिशत ट्रेनों मे ही बहाल हो पाई थी. भारतीय रेलवे खान-पान और पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) रेल मंत्रालय का एक सार्वजनिक उपक्रम है, जो भारतीय रेल के यात्रियों को प्रीमियम सेवाएं देने में सबसे आगे रहा है. ऐसे में ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए और देश भर में COVID प्रतिबंधों में ढील के साथ आईआरसीटीसी ट्रेनों में खाने की सेवाओं को दोबारा शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

14 फरवरी से ट्रेन में मिलेगा पका हुआ खाना 
      
रेलवे बोर्ड से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार पके हुए खाने की बहाली पूरी सावधानियों के साथ यात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए की गई है. इस तरह की सेवाएं लगभग 428 ट्रेनों में बहाल की जा चुकी हैं. कोरोना मामलों में हो रही कमियों को देखते हुए 21 दिसंबर से ही करीब 30 प्रतिशत और 22 जनवरी तक 80 प्रतिशत ट्रेनों पके हुए खाने की सेवा बहाल कर दी गई थी. बची हुई 20 प्रतिशत ट्रेनों में पके हुए खाने की सुविधा 14 फरवरी 2022 तक बहाल कर दी जाएगी. गौरतलब है कि राजधानी,शताब्दी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों में पका हुआ खाना सर्व करना पहले ही 21 दिसंबर को शुरू कर दिया गया था.

कोरोना महामारी के कारण बंद थी सर्विस 
      
 दरअसल 23 मार्च 2020 को कोरोना वायरस महामारी के कारण सुरक्षा उपायों को देखते हुए ट्रेनों में खान-पान सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था. देश में कोविड मामलों की दरों में सकारात्मक गिरावट के साथ 5 अगस्त 2020 से ट्रेनों में भोजन सेवा दोबारा शुरू की गई थी. इस सुविधा के तहत सभी यात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सहजता से यात्रियों तक निरंतर खाना पहुंचाया जा रहा है. आईआरसीटीसी के अनुसार कोरोना महामारी को देखते हुए खान-पान की सुविधाओं में सभी स्वास्थ्यवर्धक सामग्रियों को शामिल किया गया है, जिससे यात्रियों को पौष्टिक आहार मिल सके और वह सुरक्षित महसूस करें.

(चंदौली से उदय गुप्ता की रिपोर्ट)

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement