यात्रीगण ध्यान दें... इन ट्रेनों का बदल गया है नंबर, सफर शुरू करने से पहले देख लें लिस्ट

एक तरफ जहां भारतीय रेलवे ट्रेनों को सुगमता और प्रारूप से चलने के लिए तमाम तकनीकी बदलाव करती रहती है.वहीं दूसरी तरफ समय-समय पर जरूरत के हिसाब से ट्रेनों के नंबर और श्रेणी में भी बदलाव और संशोधन किया जाता रहा है. इसी क्रम में पूर्व रेलवे द्वारा कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों की संख्या एवं श्रेणी में संशोधन किया गया है. हम आपकी सुविधा के लिए उन ट्रेनों की सूची दे रहे हैं जिनका नंबर बदलने वाला है.

Railway
gnttv.com
  • चंदौली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:24 PM IST

भारतीय रेल को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है और इसके पीछे वजह यह है कि हमारे देश की आबादी का अधिकांश हिस्सा एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ट्रेनों का ही इस्तेमाल करता है. एक तरफ जहां भारतीय रेलवे ट्रेनों को सुगमता और प्रारूप से चलने के लिए तमाम तकनीकी बदलाव करती रहती है.वहीं दूसरी तरफ समय-समय पर जरूरत के हिसाब से ट्रेनों के नंबर और श्रेणी में भी बदलाव और संशोधन किया जाता रहा है. इसी क्रम में पूर्व रेलवे द्वारा कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों की संख्या एवं श्रेणी में संशोधन किया गया है. हम आपकी सुविधा के लिए उन ट्रेनों की सूची दे रहे हैं जिनका नंबर बदलने वाला है.

इन ट्रेनों का बदल गया है नंबर:
13027/ 12328 हावड़ा देहरादून सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नंबर 14 अप्रैल से बदलकर 13035 / 13036 हो जाएगा. इस ट्रेन की कैटिगरी भी बदल दी गई है और अब इसकी श्रेणी सुपरफास्ट से बदलकर मेल एक्सप्रेस के अंतर्गत कर दी गई है.

12369/12370 हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस का नंबर बदलकर नया नंबर 13037/13038 हो जायेगा. इस ट्रेन की कैटेगरी भी सुपरफास्ट से बदलकर मेल/एक्सप्रेस हो जाएगी.यह ट्रेन सप्ताह में 5 दिन चलेगी.नया नंबर लागू होने को तारीख 13.04.2026 हावड़ा से और 14.04.2026 देहरादून से होगा.

12331/12332 हावड़ा जम्मू तवी हिमगिरी एक्सप्रेस का नया नंबर 13041/13042 हो जाएगा.इस ट्रेन की श्रेणी सुपरफास्ट से बदलकर मेल/एक्सप्रेस कर दी गई है.नये नंबर की लागू जोन की तिथि: 14.04.2026 (हावड़ा से), 16.04.2026 (जम्मू तवी से) होंगी.

12333/12334 हावड़ा – प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस का नंबर बदलकर 13047/13048 हो गया है. इसकी श्रेणी सुपरफास्ट से मेल/एक्सप्रेस मे बदल गई है.

हावड़ा से कालका के बीच चलने वाली 12311 अप /12312 डाउन कालका मेल का ट्रेन नंबर बदलकर 13051/13052 कर दिया गया है. इस ट्रेन की श्रेणी भी सुपरफास्ट से बदलकर मेल/एक्सप्रेस कर दी गई है.

रिपोर्टर: उदय गुप्ता

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED