जिंदा है नेशनल रेसलर निशा दहिया, मरने वाली हमनाम

भारतीय पहलवान निशा दहिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है. जिसमें निशा ने बताया कि अज्ञात हमलावरों द्वारा उनकी और उनके भाई की गोली मारकर हत्या की खबर फर्जी है. वीडियो में सबसे पहले निशा दहिया ने अपना परिचय दिया और कहा कि वह गोंडा में सीनियर नेशनल खेलने आई हैं.

निशा दहिया (साभार: इंस्टाग्राम)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 10 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:53 PM IST
  • हत्या की खबर वायरल होने के बाद जारी किया वीडियो

भारतीय पहलवान निशा दहिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में निशा ने बताया कि अज्ञात हमलावरों द्वारा उनकी और उनके भाई की गोली मारकर हत्या की खबर फर्जी है. वीडियो में सबसे पहले निशा दहिया ने अपना परिचय दिया और कहा कि वह गोंडा में सीनियर नेशनल खेलने आई हैं और उन्हें गोली मारने की खबर फर्जी है.

दरअसल, हादसे में मरने वाली निशा दहिया एक दूसरी महिला पहलवान हैं. और वह राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी नहीं थीं बल्कि अभी प्रैक्टिस कर रही थीं. 

आपको बता दें कि हरियाणा के सोनीपत में अज्ञात हमलावरों ने सुशील कुमार कुश्ती अकादमी की महिला पहलवान निशा दहिया और उनके भाई सूरज की गोली मारकर हत्या कर दी. खबर यह भी है कि हमलावरों ने निशा की मां को भी गोली मारी और उन्हें भी गंभीर हालत में रोहतक के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

इस हादसे के बाद से ही सभी जगह यह अफवाह फ़ैल गई कि राष्ट्रीय स्तर की पहलवान निशा दहिया की हत्या कर दी गई है. जबकि हादसे में मरने वाली पहलवान उनकी हमनाम है. 

इस खबर के वायरल होने के बाद पहलवान निशा दिया ने अपना वीडियो जारी कर लोगों को अपने सही-सलामत होने की खबर दी है. वीडियो में उनके साथ उनकी साथी पहलवान और दोस्त साक्षी मलिक को भी देखा जा सकता है. 

साक्षी मलिक ने भी ट्विटर पर उनके साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि वह जिन्दा हैं. 

 

Read more!

RECOMMENDED