Advertisement

Viral Indigo pilot: देशभर में उड़ानों की अव्यवस्था के बीच इंडिगो पायलट का इमोशनल वीडियो वायरल

देशभर में इंडिगो की उड़ानों के कैंसिल और देरी होने के बीच, एक पायलट का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक प्लेन पायलेट इंडिगो की देरी को लेकर यात्रियों से बात करते दिखाई दे रहे हैं.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST
  • इंडिगो पायलट का इमोशनल वीडियो वायरल
  • कैप्शन में लिखा इमोशनल नोट

इंडिगो के पायलट कैप्टन प्रदीप कृष्णन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे प्लेन के अंदर यात्रियों के सामने खड़े होकर तमिल भाषा में बात करते हुए दिखाई देते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

वीडियो में पायलट ने क्या कहा
वीडियो में वह कहते हैं कि आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है. हम आपको समय-समय पर अपडेट करते रहेंगे, धन्यवाद. उनकी इस पहल को तुरंत यात्रियों ने सराहा और गर्मजोशी से तालियों के साथ उनकी बात का स्वागत किया. यात्रियों और कैप्टन की इस बातचीत के दौरान वीडियो में कई लोग इमोशनल होते भी नजर आए. 

कैप्टन कृष्णन ने वीडियो के कैप्शन में इमोशनल नोट भी लिखा
'मुझे खेद है. मैं समझ सकता हूं कि फ्लाइट लेट होने पर किसी जरूरी काम में देर होने से कितनी मुश्किल हो जाती है. हम हड़ताल पर नहीं हैं. हम पायलट अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं और हमें भी घर जाना है.'

उन्होंने इंडिगो में कुछ दिनों से चल रहे जटिल परिस्थितियों को भी स्वीकार किया और कहा कि उनका दिल उन यात्रियों के लिए दुखी है जो यहां फंसे हुए हैं. उन्होंने बताया कि उनकी अपनी कोयंबटूर आने वाली फ्लाइट भी देरी से चली थी. और उन्होंने सोशल मीडिया पर यात्रियों की नाराजगी वाले वीडियोज भी देखे हैं. हालांकि माहौल तनावपूर्ण था, फिर भी उन्होंने अपने यात्रियों की तारीफ करते हुए लिखा 'कोयंबटूर आने वाले यात्री बहुत धैर्यवान और सहयोगी थे.'

कैप्टन की अपील 
कैप्टन ने ग्राउंड स्टाफ के लिए भी यात्रियों से अपील की. उन्होंने कहा 'कृपया हमारे ग्राउंड स्टाफ के प्रति दयालु रहें. वह आपको घर पहुंचाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं'

उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. कई यूजर्स ने उनकी विनम्रता और ईमानदारी की सराहना की. वहीं एक यूजर ने लिखा 'अच्छा लगा कि आप उस फ्लाइट में थे. आपके समर्थन के लिए धन्यवाद.' दूसरे यूजर ने कहा, 'कोई भी ऐसी मुश्किलें नहीं चाहता. आशा है कि उड़ानें, स्टाफ और यात्री सभी के लिए हालात जल्द ठीक हों.'

हालांकि भारत में एयर ट्रैवल का सबसे बड़ा संकट सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा. इंडिगो ने 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दीं और यात्रियों को और देरी होने की चेतावनी दी. रविवार को भी एयरलाइन ने 650 से ज्यादा उड़ानें रद्द की थीं. यह पूरी स्थिति नए पायलट रेस्ट नियम लागू होने के बाद क्रू की कमी से पैदा हुई, जिसने पूरे देश में उथल-पुथल मचा दिया है.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement