सोशल मीडिया पर आपने खाना बनाने की ढेरों वीडियो देखी होंगी. कोई रेसिपी बताता है, कोई कुकिंग टिप्स देता है और कोई नए-नए पकवान बनाना सिखाता है. लेकिन छोटे से बच्चे सूरज कुमार का अंदाज सबसे अलग हैं. करीब 10-12 साल के सूरज इंस्टाग्राम पर कुकिंग वीडियो बनाते हैं. वह हर दिन कुछ नया बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनकी वीडियो की खास बात सिर्फ खाना नहीं, बल्कि उनका अंदाज हैं. सूरज खाना बनाकर अकेले नहीं खाते, बल्कि अपने दोस्तों और मोहल्ले के बच्चों के साथ बैठकर उसे खाते हैं और इसे वह 'पार्टी' कहते हैं. सूरज की वीडियो की सबसे खास बात ये है कि उनके वीडियो में हर बार एक नया चेहरा भी लॉन्च होता है. मतलब उनकी वीडियो में आपको कोई न कोई नया बच्चा जरूर दिखेगा, जो उनकी पार्टी का हिस्सा होता है.
लोगों से मिले पैसों से बनाते हैं पार्टी
सूरज के वीडियो का एक और दिलचस्प हिस्सा उनका स्पॉन्सर होना हैं. लोग उन्हें पैसे देते हैं और उन्हीं पैसों से सूरज खाने का सामान खरीदकर लाते हैं. इसके बाद वह खुद खाना बनाते हैं और अपने दोस्तों व मोहल्ले के बच्चों के साथ मिलकर खाते हैं. उनका यहीं अंदाज लोगों को बहुत पसंद आता है. पार्टी के लिए पैसे देने वाले शख्स का नाम भी सूरज अपनी वीडियो में शाउटआउट के जरिए बताते हैं. यानी किसी की मदद से आया पैसा सिर्फ सूरज के लिए नहीं, बल्कि उनके पूरे दोस्त गैंग के लिए पार्टी का रूप ले लेता हैं.
ब्रकअप की भी पार्टी करते हैं सूरज
सूरज ने पहली बार पनीर समोसा भी बनाया था. इसके लिए पैसे उनके एक फॉलोअर ने दिए थे. खास बात यह थी कि उस फॉलोअर ने अपनी ब्रेकअप पार्टी के लिए सूरज को पैसे दिए थे. यानी किसी का ब्रेकअप हुआ, पैसे सूरज तक पहुंचे और फिर उन्हीं पैसों से बना खाना दोस्तों के साथ मिलकर खाया गया. यही छोटी-छोटी बातें सूरज की वीडियो को बाकी कुकिंग कंटेंट से अलग बनाती हैं.
कभी मटन, कभी छोले-भटूरे तो कभी लिट्टी-चिकन
सूरज के वीडियो में खाने की वैरायटी भी कम नहीं हैं. कभी वह मटन बनाते नजर आते हैं, तो कभी छोले-भटूरे. किसी वीडियो में लिट्टी-चिकन बनते दिखाई देता हैं. लेकिन यहां असली मजा रेसिपी से ज्यादा उस माहौल में हैं, जिसमें सूरज खाना तैयार करते हैं और फिर बच्चों के साथ बैठकर उसे खाते हैं.
लोग सूरज को सबसे ज्यादा शायद इसी वजह से पसंद करते हैं कि वह खाना अकेले नहीं खाते. उनके वीडियो में उनके दोस्त और मोहल्ले के बच्चे भी नजर आते हैं. सूरज खाना बनाते हैं, बच्चों को बुलाते हैं और फिर सब मिलकर खाते हैं. उनका बोलने का अंदाज और कंटेंट आइडिया भी लोगों को काफी पसंद आता हैं. उनकी वीडियो में बच्चों वाला उत्साह, दोस्तों की मस्ती और खाने को लेकर उनका अलग अंदाज दिखाई देता हैं. यही वजह हैं कि लोग स्क्रॉल करते-करते उनकी वीडियो पर रुक जाते हैं.
37.3 हजार फॉलोअर्स, लेकिन व्यूज लाखों में
सूरज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 37.3 हजार फॉलोअर्स हैं, लेकिन उनकी कई वीडियो के व्यूज लाखों तक पहुंचते हैं. उनकी मुस्कान और वीडियो शुरू होते ही उनका अपना अंदाज लोगों को रोककर देखने पर मजबूर करता हैं. सूरज की सबसे खास बात शायद यही हैं कि उनके कंटेंट में बहुत बड़ी-बड़ी चीजें नहीं हैं. एक छोटा सा बच्चा, खाना बनाने का शौक, दोस्तों का साथ और खाने को 'पार्टी' बना देने का उनका अंदाज, यही उनकी वीडियो को खास बनाता हैं. और शायद इसी वजह से सूरज की हर नई पार्टी में लोग अगली डिश और अगली कहानी का इंतजार करते हैं.
ये भी पढ़ें