Advertisement

IRCTC चलाएगी 'सात्विक ट्रेन', धार्मिक स्थलों की यात्रा के दौरान मिलेगा शाकाहारी खाना

सात्विक काउंसिल ऑफ इंडिया ने IRCTC  के साथ ऐसी सेवाएं शुरू करने के लिए करार किया है जो शाकाहारियों की जरूरतों को पूरा करती हैं और पवित्र स्थलों की यात्रा के दौरान शाकाहार को बढ़ावा देती हैं. 

वंदे भारत एक्सप्रेस
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 14 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:39 AM IST
  • वंदे भारत एक्सप्रेस को 'सात्त्विक ट्रेन' के रूप में प्रमाणित किया जाएगा.
  • सात्विक काउंसिल ऑफ इंडिया और IRCTC शुरू करेगी सात्विक प्रमाणन योजना.

आईआरसीटीसी (IRCTC) कुछ ट्रेनों को सात्त्विक प्रमाणित (Sattvik Certified) करवाकर शाकाहारी-अनुकूल यात्रा (Vegetarian-Friendly Travel)  को बढ़ावा देगा. सात्विक काउन्सिल ऑफ इंडिया के एक बयान के अनुसार, ऐसा खासतौर पर धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले मार्गों पर चलने वाली ट्रेनों में होगा. 

भारतीय रेलवे की खानपान और पर्यटन शाखा आईआरसीटीसी ने फिलहाल इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है. सात्विक काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार, उन्होंने IRCTC  के साथ ऐसी सेवाएं शुरू करने के लिए करार किया है जो शाकाहारियों की जरूरतों को पूरा करती हैं और पवित्र स्थलों की यात्रा के दौरान शाकाहार को बढ़ावा देती हैं. 

वंदे भारत एक्सप्रेस होगी 'सात्त्विक'

आईआरसीटीसी की वंदे भारत एक्सप्रेस को 'सात्त्विक ट्रेन' के रूप में प्रमाणित किया जाएगा. ये ट्रेन दिल्ली से कटरा तक जाती है.  सात्विक काउंसिल ऑफ इंडिया ने कहा कि वह सोमवार को आईआरसीटीसी के साथ सात्विक प्रमाणन योजना शुरू करेगी. वह आईआरसीटीसी के साथ संयुक्त रूप से शाकाहारी रसोई की एक हैंडबुक भी लाएगी.  

रिलीज में सात्विक काउंसिल ऑफ इंडिया ने कहा कि आईआरसीटीसी ने कुछ ट्रेनों को सर्टिफिकेशन करने का फैसला किया है जो तीर्थ स्थलों पर जाती हैं. जैसे वंदे भारत एक्सप्रेस जो वैष्णो देवी मंदिर के अंतिम पड़ाव कटरा तक जाती हैं. लगभग 18 ट्रेनों में इस फॉर्मूले को दोहराने की उम्मीद है. बयान में कहा गया है, "आईआरसीटीसी बेस किचन, एग्जिक्यूटिव लाउंज, बजट होटल, फूड प्लाजा, ट्रैवल और टूर पैकेज, रेल नीर प्लांट्स का वेजिटेरियन फ़्रेंडली ट्रैवल सुनिश्चित करने के लिए सात्त्विक सर्टिफिकेशन किया जाएगा."

ये भी पढ़ें:

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement