Advertisement

Jalaun Crime News: बक्से के अंदर से निकला प्रेमी, परिजनों के आते ही महिला ने लगाया गंभीर आरोप, आवाज सुनकर खड़े हुए थे घरवालों के कान

जालौन के मैनूपुर गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने कमरे में रखे बक्से से पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. बाद में युवक की पत्नी और ससुराल वालों के पहुंचने से विवाद और बढ़ गया. महिला ने युवक पर डराने-धमकाने और जबरन संबंध बनाने के आरोप लगाया है.

Jalaun Crime News
मोहम्मद अलीम सिद्दीकी
  • जालौन,
  • 13 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:06 PM IST

जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मैनूपुर गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को उसके परिजनों ने कमरे में रखे बक्से के अंदर से पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि घरवालों के आने की आहट से युवक बक्से में छिप गया था. बक्से से अजीब आवाज सुनाई देने पर परिजनों ने उसे खोलकर देखा तो युवक अंदर छिपा मिला. इसके बाद कथित प्रेम प्रसंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ और युवक की पिटाई कर दी गई.

घरवालों की आहट सुनकर बक्से में छिपा युवक
पूरा मामला कालपी कोतवाली के अंतर्गत आने वाले मैनूपुर गांव का है. जानकारी के मुताबिक, एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था. इसी दौरान उसे परिवार के लोगों के आने की आहट हुई तो वह कमरे में रखे एक बक्से के अंदर जाकर छिप गया. परिजनों को जब बक्से के अंदर से अजीब आवाज सुनाई दी तो उन्होंने बक्सा खोलकर देखा. इसके बाद युवक को अंदर छिपा हुआ पाया गया. युवक के मिलने के बाद घर में हंगामा शुरू हो गया.

युवक की पिटाई का वीडियो सामने आने की बात
युवक के पकड़े जाने के बाद कथित प्रेम प्रसंग को लेकर परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है. घटना की जानकारी फैलने के बाद मामला गांव में चर्चा का विषय बन गया.

मौके पर पहुंची युवक की पत्नी और ससुराल वाले
मामला उस समय और बढ़ गया जब हंगामे की सूचना मिलने के बाद युवक की पत्नी और उसके ससुराल वाले भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद विवाद और ज्यादा बढ़ गया. इसी दौरान महिला ने पूरे मामले में प्रेमी पर ही सारा कसूर मढ़ दिया और युवक पर गंभीर आरोप लगाए.

महिला ने लगाए डराने-धमकाने के आरोप
महिला ने युवक पर डराने-धमकाने और जबरन संबंध बनाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. महिला के इस बयान के बाद मामला केवल कथित प्रेम प्रसंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गंभीर आरोपों का रूप ले गया. हालांकि, महिला की ओर से लगाए गए इन आरोपों की वास्तविकता क्या है, यह पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयानों के बाद ही साफ हो सकेगा.

वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई
घटना का वीडियो वायरल होने और मामले को लेकर चर्चाएं तेज होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई. हालांकि, पुलिस की ओर से इस मामले में कोई बाइट नहीं दी गई है. पुलिस ने अपने X हैंडल पर मामले को लेकर जानकारी दी कि प्रकरण के संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालपी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है.

जांच के बाद ही साफ होगी पूरी सच्चाई
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. दोनों पक्षों के बयान और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक महिला के घर किस उद्देश्य से पहुंचा था और महिला द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है. मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement